देहरादून से अनीता तिवारी की अपील
‘
Harela 2024 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण की हमारी परंपरा का प्रतीक है। हरेला न केवल हरियाली और समृद्धि का संदेश देता है, बल्कि हमें पर्यावरण की देखभाल के प्रति जागरूक भी करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व हमें अपनी धरती और पर्यावरण की देखभाल के प्रति प्रेरित करता है। आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध और स्वस्थ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर समस्या है, हरेला पर्व इसके प्रभावों को कम करने का भी सन्देश देता है।उन्होंने सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अपील Harela 2024
सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए विख्यात है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता पर्यटकों को आकर्षित करती है। इसलिए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें अपने जल स्रोतों, नदियों और गदेरों के पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं।
राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। तभी हम अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक जड़ों से जुड़े रह पाएंगे और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचा पाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इसे अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने की भी अपील की।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ख़ास अपील
वहीँ इस लोकपर्व पर उत्तराखंड सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अनूठी पहल करते हुए प्रदेशवासियों से ख़ास अपील की है उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोकपर्व हरेला के अवसर पर हैशटैग #Harela2024 का इस्तेमाल कर वृक्षारोपण की तस्वीरों को टैग करें और बेस्ट 10 तस्वीरों को DIPR पेज पर फ़ीचर किया जाएगा । शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़ भी देवभूमि की हरियाली और खुशहाली के लिए आपसे अनुरोध करता है कि पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएँ…
एड्स पीड़ितों को CM धामी ने दी बड़ी राहत https://shininguttarakhandnews.com/hiv-in-uttarakhand/