Story By – News Desk Shining Uttarakhand News –
Harish Dhami बीते 24 घंटे में उत्तराखंड कांग्रेस खेमे पर न सिर्फ जनता की नजर है बल्कि सरकार चला रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और मुख्यमंत्री की भी नजर लगी हुई है। लोग इंतजार इस बात का कर रहे हैं कि जो अफवाह हवाओं में है वह हकीकत में कब तक बदलेगी।

Harish Dhami : हरीश ने किया कांग्रेस छोड़ने का एलान
- तमाम विधायकों के पार्टी छोड़ने की जो खबरें कांग्रेस भवन से छन कर बाहर आ रही हैं उनमें कई ऐसे नाम हैं जो किसी जमाने में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हुआ करते थे। अब उन्हीं में एक बड़ा नाम Harish Dhami हरीश धामी का जुड़ गया है जिन्होंने अब खुल्लम-खुल्ला अपने आप को कांग्रेस से अपमानित बताते हुए पार्टी छोड़ने की बात कह दी है।

- Harish Dhami दरअसल यह सारी बगावत और तूफान उठा है प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन से , दिल्ली आलाकमान ने जैसे ही करण माहरा को प्रदेश अध्यक्ष और यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया ,उस खबर के साथ ही तमाम अफवाहें और खबरें कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बन गई। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया और मीडिया में सक्रिय रहने वाले हरीश रावत की प्रतिक्रिया का लोग इंतजार कर रहे हैं।

- विधायक Harish Dhami हरीश धामी की करें तो धारचूला से विधायक हरीश धामी हमेशा अपने बयानों और तल्ख तेवरों की वजह से चर्चाओं में रहे हैं। अब जबकि प्रदेश में कांग्रेस के ऊपर गहरे संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसे में धारचूला विधायक हरीश धामी ने आलाकमान को यहां तक कह दिया है कि अपमानित होकर वह पार्टी छोड़ने को मजबूर है। उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं ,

- हरीश धामी का कहना है कि पार्टी ने हमेशा उन्हें नीचा दिखाने का काम किया है। गुटबाजी और खेमेबाजी पर भी उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि कांग्रेस में धन और चाटुकार को ही पूछा जाता है। उनके जैसे सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता के लिए अब शायद कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। लिहाजा वह पार्टी छोड़ने को मजबूर होंगे , क्योंकि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगा दिया और उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

- धारचूला विधायक Harish Dhami हरीश धामी ने आगे बोलते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं ने उन्हें हमेशा नीचा दिखाने का काम किया है। इसीलिए उन्होंने दुखी मन से कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है। धामी ने यह भी कहा कि वह क्षेत्रीय लोगों से बात कर यानी अपने मतदाताओं और धारचूला के लोगों से बात कर जल्द ही कोई बड़ा फैसला करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार जीते विधायक को उपनेता प्रतिपक्ष बनाकर पार्टी ने एक अलग ही रीत बना दी है। धामी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें कभी भी वह सम्मान नहीं दिया जिसके वह हकदार हैं , लिहाजा अब उन्हें सोचना होगा कि कांग्रेस पार्टी में कितने दिन रहेंगे।

- इन सब के बीच अभी तक जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव लड़ने की सीट का ऐलान नहीं किया है इससे लगने लगा है अब कांग्रेसी विधायक की सीट पर ही पुष्कर सिंह धामी जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे …. Harish Dhami आपको बता दें कि बगावत के इस मुश्किल भरे दौर में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए यशपाल आर्य लगातार पार्टी नेताओं से मुलाकात कर हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं , और हरीश रावत भी अंदर खाने स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

- कांग्रेस भवन का नजारा भी बेहद सस्पेंस भरा दिखाई दे रहा है , जहां हर पार्टी कार्यकर्ता प्रवक्ता और संगठन से जुड़ा हर नेता अपने मोबाइल फोन पर अपने नेताओं के ताजा कदम के बारे में अपडेट ले रहा है। Harish Dhami क्योंकि कहा यह जा रहा है कि अगले 24 घंटे में कांग्रेस पार्टी के अंदर से बगावत के कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले उत्तराखंड की जनता देख सकती है।
पढ़िए ये खबर – सूर्यकान्त धस्माना छोड़ेंगे राजनीती – https://shininguttarakhandnews.com/suryakant-dhasmana/

