Old Enough japanese देश , समाज और परिवार कैसा भी हो अपने बच्चों को खुशहाल देखना हर अभिभावक की चाहत होती है। आज आपको जापान की मम्मियों के बारे में बताएँगे जो कुछ यूँ अपने बच्चों को पाल पास रही हैं जो आज दुनिया के लिए नज़ीर है। अगर आप अपने नौनिहालों को बेहतरीन नागरिक और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं तो चंद मिनट में ये ख़ास लेख ज़रूर पढ़ें।

Old Enough japanese जापानी मम्मियां जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता सिखा रही हैं
- जापान (Japan News) के बारे में आपने तमाम ऐसी बातें सुनी होंगी, जो वहां के लोगों की अलग तरह की सोच और लाइफस्टाइल को दिखाता है…. आपको जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन जिस उम्र में हम बच्चों को गोदी में उठाकर सड़क पार करते हैं, उस उम्र में जापानी बच्चे अकेले ही बाज़ार पहुंच जाते हैं और ज़रूरी शॉपिंग करके वापस भी आ जाते हैं….

- जापानी मम्मियां उन्हें प्यार-दुलार के साथ-साथ ज़िम्मेदारी और आत्मनिर्भरता की भी सीख देती हैं… जापान के इसी कल्चर पर आधारित एक जापानी सीरीज़ Old Enough japanese इंटरनेट पर खासी सुर्खियां बटोर रही है…

Old Enough japanese जापानी बच्चों जैसा स्मार्ट कोई नहीं !
- Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक जापान में 1990 के दौर में रिलीज़ हुई सीरीज़ Hajimete no Otsukai में पहली बार छोटे बच्चों को इतने आराम से घर से बाहर बिना किसी अभिभावक के जाते हुए देखा गया…. अब इसे यूके में भी स्ट्रीम किया जा रहा है….

- सीरीज़ के 20 एपिसोड में बच्चे अकेले ही सुपरमार्केट से शॉपिंग करते, फ्रूट जूस बनाते और सड़क क्रॉस करते देखे जाते हैं…. ये सब कुछ वे बिना माता-पिता की मदद के ही कर रहे हैं… शूट के दौरान बच्चों की सुरक्षा के नज़रिये पूरा बैकअप लिया जाता है, लेकिन बच्चों की स्मार्टनेस देख कोई भी हैरान रह जाए… ये शो जापान में पिछले 30 साल से चल रहा है…..

Old Enough japanese बच्चों को स्कूल से घर तक मिलती है ट्रेनिंग
- 2-3 साल की उम्र के बच्चे आराम से अपनी बात कह सकते हैं और शॉपिंग कर सकते हैं…. घर के सामान से लेकर फूल और चॉकलेट्स, सब कुछ खरीदना उन्हें आता है… अगर बच्चे ऐसी चीज़ों से डरते हैं, तो जापानी मम्मियां उन्हें रोकती नहीं,.. बल्कि साहस देती हैं… Old Enough japanese वैसे जापान के स्कूलों में भी बच्चों को आत्मनिर्भरता भरपूर सिखाई जाती है…. वे जहां पढ़ते हैं, उस जगह की साफ-सफाई करना और शारीरिक से लेकर मानसिक अनुशासन का पालन भी बच्चे स्कूल से ही सीखते हैं….

- यही वजह है कि जापानी लोगों की उम्र से लेकर तकनीकी समझ तक में उन्हें मात देना आसान नहीं है…. दुनियाभर में ऐसी अलग अलग परम्परा , रिवाज़ , संस्कार और विचार हैं जिन्हे हम और आप अपने हिसाब से उचित समझ कर अपना सकते हैं जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
पढ़िए ये रोचक खबर – दुनिया में अनोखा है तुंगनाथ धाम का इतिहास https://shininguttarakhandnews.com/history-of-tungnath/

