Health Benefits Tips डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता, इस बीमारी को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। तनाव, खराब खान-पान और बिगड़ता लाइफस्टाइल इस बीमारी के पनपने की मुख्य वजह है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। अगर ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं किया जाए तो बॉडी में कई घातक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है।

- Health Benefits Tips डायबिटीज एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है जिसे जिंदगी भर कंट्रोल में रखना जरूरी है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन (National Library of Medicine) द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार डायबिटीज के मरीजों में महिलाओं (1.4%) की तुलना में पुरुषों (2.3%) की संख्या ज्यादा है। WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में साल 2025 तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या में 170 फीसदी तक बढ़ोतरी हो जाएगी।

- Health Benefits Tips डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अपनी सुबह से लेकर रात तक की डाइट का ध्यान रखें। दालें हमारे खाने का अहम हिस्सा हैं जिनका सेवन हम सभी मील में करते हैं। दालें प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए सभी तरह की दालों का सेवन करना उपयुक्त नहीं है।

- Health Benefits Tips दालों में कुछ खास दालों का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है। जनरल फिजिशियन ने बताया है कि डायबिटीज के मरीज मसूर की दाल का सेवन कर सकते हैं। मसूर की दाल सेहत के लिए बेहद उपयोगी है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल करती है।
Health Benefits Tips मसूर दाल कैसे ब्लड शुगर कंट्रोल करती है

Health Benefits Tips डायबिटीज के मरीज मसूर की दाल का सेवन कर सकते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगी। मसूर की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 25 होता है जो बेहद कम है। मसूर की दाल प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मसूर की दाल की तासीर गर्म होती है जो सर्दी में बॉडी को गर्म रखती है। इस दाल का सेवन करने से पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन होता है। ये दाल पैंक्रियाज की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से बचाती है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है।

- मसूर की दाल के सेहत के लिए फायदे Health Benefits TipsHealth Benefits Tips मसूर की दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इस दाल का सेवन बेहद फायदेमंद है। फाइबर से भरपूर ये दाल शुगर के मरीजों का पाचन दुरुस्त रखती है। शुगर के मरीजों को अक्सर पाचन संबंधी परेशानी होती है इसलिए इस दाल का सेवन पाचन को दुरुस्त करता है। लो फैट इस दाल का सेवन वजन को कंट्रोल करता है। अगर डायबिटीज में वजन कंट्रोल रहता है तो इस बीमारी का जोखिम कम होता है। इस दाल का सेवन सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के खाने में भी कर सकते हैं।
होश उड़ जाएंगे स्मगलिंग का ये वीडियो देखकर https://shininguttarakhandnews.com/shocking-smuggling-trick-video/

