Ideal Personality आज बात एक ऐसे महिला किरदार की करेंगे जो किसी भी लड़की के लिए एक नसीहत हैं एक मिसाल है। मिलते हैं उत्तर प्रदेश की IAS ऑफिसर दिव्या मित्तल से जिनकी सिविल सर्विस ज्वाइन करने की कहानी काफी मोटिवेट करने वाली है. दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस ऑफिसर हैं. वह अपने IAS पति से इस कदर इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने लंदन में अपनी लाखों रुपये की नौकरी छोड़ी और फिर IAS बनने का ठान लिया और आज वो अपने लक्ष्य को पाकर दूसरों के लिए नज़ीर बनी हैं।
Ideal Personality कहानी काफी मोटिवेट करने वाली है

- Ideal Personality वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट दिव्या ने 2013 में UPSC Exam क्लियर किया था. वर्तमान में दिव्या जिला मजिस्ट्रेट के रूप में यूपी के मिर्जापुर जिले की कमान संभाल रही हैं. मिर्जापुर DM से पहले वह संत कबीर नगर की डीएम भी रह चुकी हैं. IAS दिव्या मित्तल की जिंदगी अपने आप में ही मोटिवेशन से भरी हुई है.आईएएस ऑफिसर बनने से पहले वह लंदन में बहुत ही शानदार जॉब कर रही थीं, जिसके लिए उन्हें मोटी सैलरी भी मिलती थी. हालांकि, वक्त ने जिंदगी के रुख में ऐसा बदलाव किया कि वह लंदन से भारत आईं और फिर IAS बन गईं. दरअसल, लंदन की जॉब से उनका मोहभंग हुआ और फिर वह भारत लौटीं..

- Ideal Personality भारत आने के बाद दिव्या ने फैसला किया कि वह विदेश में नौकरी के बजाय अपने देश की सेवा करेंगी. IAS दिव्या मित्तल ने वीसी, बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी; ज्वाइंट एमडी, UPSIDA सीडीओ गोंडा और मवाना (मेरठ), मेरठ और सिधौली (सीतापुर) एसडीएम जैसे महत्वपूर्ण पदों को भी संभाला है….सिविल सर्विस ज्वाइन करने से पहले वह लंदन में Derivatives Trader के तौर पर काम करती थीं. दिव्या के IAS बनने की कहानी काफी प्रेरक रही है. दरअसल, उनके पति गगनदीप सिंह कानपुर में IAS Officer हैं. दिव्या ने अपने पिता से प्रेरणा लेते हुए ही सिविल सर्विस में जाने का फैसला किया.गगनदीप भी कभी इंजीनियर के तौर पर काम करते थे.

- Ideal Personality उन्होंने बताया था कि लंदन में उनके और उनके पति के लिए पैसे की कोई कमी नहीं थी. लेकिन वह भारत को हमेशा ही मिस करती थीं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम में से एक UPSC को क्रैक करने के लिए न तो दिव्या ने कोचिंग ली और न ही गगनदीप ने. गगनदीप सिंह ने 2011 में UPSC क्लियर किया, जबकि दो साल बाद 2013 में दिव्या को सफलता मिली. दोनों यूपी कैडर में हैं…
ये हैं परफेक्ट बीवियां ! खूबियां ही खूबियां https://shininguttarakhandnews.com/igbo-tribe-girls-video-news/

