Joshimath Disaster Update : जोशीमठ आपदा से जुडी बहुत बड़ी खबर , आफ़त में राहत , 1 Great News

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की विशेष रिपोर्ट
 

Joshimath Disaster Update बीते एक हफ्ते से देश की नज़र जोशीमठ पर टिकी है। देश की सरकार हो या प्रदेश की , सब इस अप्रत्याशित आफत से राहत मिलने की उम्मीद लगा रहे हैं। दिल्ली से देहरादून होते हुए जोशीमठ तक देश को चिंता है उन पीड़ितों की जिनका आशियाना दरक है। कड़ा इम्तेहान युवा मुख्यमंत्री की सूझबूझ और पैनिक बटन को कुशलता से नियंत्रित करने का भी है। कसौटी पर आपदा प्रबंधन है तो सकारात्मक और सही तस्वीर पेश कर सनसनी से बचने की ज़रूरत मीडिया को भी है।

Joshimath Disaster Update सनसनी से बचने की ज़रूरत मीडिया को भी

Joshimath Disaster Update 
Joshimath Disaster Update
  • Joshimath Disaster Update इस तमाम उहापोह के बीच अब आपदाग्रस्त लोगों तक मदद पहुँचने से उनकी हौसले को जान मिलती नज़र आ रही है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जोशीमठ भू धंसाव से पीड़ित लोगों की मदद एवं राहत एवं बचाव का असर दिखने लगा है। देर रात अफसर गश्त करते दिखाई दे रहे हैं। 
Joshimath Disaster Update 
Joshimath Disaster Update
  •  Joshimath Disaster Update भावुक संवाद और मार्मिक अपील के बीच जब सीएम जोशीमठ के लोगों से मिले तो उनकी भी आँखे नम हो गयी थी। अपने पहाड़ को इस तरह से दरकते देख कर उन्होंने पीड़ितों की हर सम्भव मदद तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये थे। जिसके बाद सीनियर ब्यूरोक्रेट्स कैम्प कर रहे हैं वहीँ मुख्य सचिव और डीजीपी भी हालत को समझने ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचे।
Joshimath Disaster Update 
Joshimath Disaster Update
  •     Joshimath Disaster Update  ताज़ा खबर आ रही है कि जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली द्वारा जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भूधसाव आपदा प्रबंधन संबंधी बुलेटिन जारी किया है। जिसके मुताबिक जोशीमठ नगर क्षेत्र में कुल 603 भवनों में दरारें पाई गयी हैं। लिहाज़ा  सुरक्षा के नज़रिये से  68 परिवारों को अस्थाई रूप से विस्थापित किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत अग्रिम आदेशों तक होटल माउंट व्यू एवं मलारी इन को संचालन और यात्री निवास के लिए टेकओवर किया गया है। जोशीमठ नगर के अस्थाई रूप से 229 कक्षों को निवास करने योग्य चिन्हित किया गया है जिनकी क्षमता 1271 आंकी गई है।
Joshimath Disaster Update 
Joshimath Disaster Update
  • Joshimath Disaster Update  आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 33 व 34 के अन्तर्गत नगर क्षेत्र के अत्यधिक भू-धसाव वाले क्षेत्रों को असुरक्षित घोषित करते हुए तत्काल रूप से जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत खाली कराये जाने के आदेश पारित किये गये हैं। आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी, जोशीमठ लगातार रात्रि भ्रमण कर रहे हैं।  भू धसाव से प्रभावित स्थानों को चिन्हित किये जाने का कार्य गतिमान है और संवेदनशील परिवारों को अस्थाई रूप से सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जा रहा है।

  •  Joshimath Disaster Update  एन.टी.पी.सी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के अन्तर्गत हो रहे निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी गयी है। बीआरओ के द्वारा हो हरे हेलंग बाईपास निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी गयी है। जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत हो रहे निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी गयी है। रोपवे का संचालन बंद किया जा चुका है। प्रभावित परिवारों को उनकी आवश्यकतानुसार खाधान्न किट एवं कंबल वितरित किये गये। 46 प्रभावित परिवारों को रू 5000.00 प्रति परिवार की दर से आवश्यक घरेलू सामग्री हेतु धनराशि भी वितरित की गयी है।

माँ को नमन , सीएम धामी ने दी पुण्य आहुति https://shininguttarakhandnews.com/cm-dhami-condolence/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.