Kalap village Uttarakhand : घुमक्कड़ों को दीवाना बना देगा ‘कलाप” गाँव 1 Amazing World

Kalap village Uttarakhand प्राचीन काल से ही उत्तराखंड ऋषियों ,संतों और देवताओं की भूमि रही है। यही कारण है कि इसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। नैसर्गिक खूबसूरती से लदे हुए उत्तराखंड में यूं तो घूमने के लिए बहुत कुछ है लेकिन आज भी यहां की कुछ ऐसी जगहें हैं, जो आम पर्यटकों की नजरों से छिपी है। इनमें से ही एक है यहां का ‘कलाप’ गांव, जो देहरादून से करीब 200 किमी दूर स्थित है। यह गांव आसपास के इलाकों से एकदम कटा हुआ है। यहां आपको पैदल ही ट्रेकिंग करके जाना पड़ता है।

Kalap village Uttarakhand कौरवों और पांडवों का गांव है ‘कलाप’

Kalap village Uttarakhand
Kalap village Uttarakhand
  • Kalap village Uttarakhand कहा जाता है कि ‘कलाप’ गांव में आज भी कौरवों और पांडवों के वंशज रहते हैं। यहां के ग्रामीण लोग अपने आपको पांडव और कौरवों के वंशज मानते हैं। और तो और महाभारत काल से जुड़ी कई कहानियां भी सुनाते हैं, जिसे यहां आने वाले पर्यटक बड़े ही चाव से सुनते हैं। शांति व सुकून के लिए यह स्थान बिल्कुल परफेक्ट स्थान है। यहां आसपास न आपको गाड़ियों की शोर मिलेगी और न ही शहरी हलचल। यहां की पहाड़ियां भी बेहद खूबसूरत है, जो ताजी हवाओं से आपको तर कर देंगी। इस गांव में कर्ण को समर्पित एक मंदिर है, जो गांव का मुख्य मंदिर माना जाता है। यहां हर 10 साल में जनवरी के महीने में कर्ण महाराज महोत्सव मनाया जाता है।

    Kalap village Uttarakhand एडवेंचर प्रेमियों के लिए खास है ‘कलाप’ गांव
  • Kalap village Uttarakhand पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ यह गांव आपको रोमांचित कर देगा। अगर आप एडवेंचर प्रेमी हैं तो आप यहां पर कैंपिंग, ट्रेकिंग, नेचर वॉक, बर्ड वाचिंग जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। रूपिन नदी के किनारे बसा यह गांव 7800 फीट की ऊंचाई पर बसा है। कमाई के लिए यहां के लोग खेती-बाड़ी करते हैं। इसके अलावा, पर्यटकों से भी कुछ कमाई हो ही जाती है। यहां रहने के लिए आप गांव में बने होम स्टे में रह सकते हैं। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी बेहद कमाल का नजर आता है। ऐसे में अगर आप भी किसी ऐसे स्थान की तलाश में हैं, जो पर्यटकों की आवाजाही से अधिक लदा न हो और ताजी हवाओं और सुंदरता से पटा हो तो आप ‘कलाप’ गांव की सैर कर सकते हैं।

    Kalap village Uttarakhand ‘कलाप’ गांव कैसे पहुंचें?
  • Kalap village Uttarakhand ‘कलाप’ गांव, दिल्ली से 450 किमी. की दूरी पर स्थित है। ऐसे में आप यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए पहले आपको देहरादून तक पहुंचना होगा, जो यहां से 200 किमी की दूरी पर स्थित है। देहरादून पहुंचने के बाद आप टैक्सी या खुद की गाड़ी से जा सकते हैं। ‘कलाप’ गांव तक पहुंचने के लिए आपको कुछ दूर ट्रेकिंग भी करनी पड़ेगी जो आपकी यात्रा को बेहद रोमांचक बनाती हैं।

अब बाल विवाह रोकने पर 10 हज़ार का इनाम – मुख्यमंत्री https://shininguttarakhandnews.com/dhami-women-day/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.