Karina Kapoor Traffic Lights दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए अक्सर अभिय़ान चलाती रहती हैं। दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म का एक फेमस डायलॉग इस्तेमाल कर रेड लाइट जंप करने वालों को रोकने की कोशिश की है। लोगों को गाड़ी की रफ्तार और रेड लाइट के नियम को तोड़ने से रोकने के लिए एक वीडियो शेयर किया है।
Karina Kapoor Traffic Lights : लाल बत्ती जंप करने वालों को रोकेंगी करीना

- Karina Kapoor Traffic Lights दिल्ली पुलिस ने एक मजेदार वीडिय़ो अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें हिंदी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म में करीना कपूर के किरदार ‘पू’ के फेमस डायलॉग की मदद ली गई है। वीडिय़ो में एक तेज रफ्तार कार सड़क पर दौड़ रही है, वीडियो के आखिरी हिस्से में करीना कपूर का डायलॉग जोड़ा गया है, जिसमें वो कहती हैं कि- ‘ये कौन है जिसने दोबारा मुड़कर मुझे नहीं देखा।’

- Karina Kapoor Traffic Lights ट्रैफिक नियमों को लेकर फिल्मी डायलॉग और बॉलीवुड थीम का इस्तेमाल कई बार ट्रैफिक पुलिस द्वारा किया जाता रहा है। दिल्ली पुलिस के इस वीडियो लेकर जहां कुछ लोग दिल्ली पुलिस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों को ट्रैफिक पुलिस का ये आइडिया पसंद नहीं आया, क्योंकि डायलॉग में पीछे मु़ड़कर देखने की बात कही जा रही है। एक यूजर ने लिखा है कि मुझे नहीं पता था कि रेड लाइट क्रॉस करने के बाद पीछे मुड़कर देखना होता है। अगर ऐसा करने में कोई दुर्घटना हुई तो दिल्ली पुलिस जिम्मेदार होगी। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस की जगह शहीदों और शहीदों की विधावाओं की फोटो लगानी चाहिए। कुछ लोग ने इसे बकबास करार दिया तो कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं।
खबर में पढ़ें – ब्यूटी क्रीम में गोल्ड स्मगलिंग https://shininguttarakhandnews.com/gold-in-beauty-cream-tube/

