LAXMI ON CURRENCY दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी को लेकर केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि भारत विकसित देश बने, मगर प्रयास तभी सफल होते हैं जब देवी-देवताओं की कृपा होती है।
LAXMI ON CURRENCY प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे केजरीवाल

- सीएम अरविंद केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार से मांग की है कि भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की फोटो के दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर भी छापी जाए।

- LAXMI ON CURRENCY दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने। भारत में रहने वाले सभी परिवार अमीर बने। आम आदमी पार्टी प्रमुख ने कहा कि आज मेरी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि भारतीय करेंसी के ऊपर गांधी जी की तस्वीर के साथ माता लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी नोट बदलने की मांग नहीं कर रहे। हम चाहते हैं कि नए नोटों पर यह नियम लागू किए जाए। केजरीवाल ने कहा कि वे जल्द ही इस बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।
must read this – https://shininguttarakhandnews.com/egaas-bagwal-22-story/


