Wife Mobile Addiction अलीगढ़ के परिवार न्यायालय में स्मार्ट फोन को लेकर हैरान कर देने वाला अनोखा मामला सामने आया है. पति ने साफ कह दिया कि जब तक पत्नी मोबाइल चलाना नहीं छोड़ेगी, तब तक साथ नहीं रखूंगा. इस मामले में महिला ने भी मोबाइल चलाना बंद करने से इंकार कर दिया.
Wife Mobile Addiction पत्नी मोबाइल चलाना छोड़े तो पति साथ रखने को तैयार

- Wife Mobile Addiction दंपती में स्मार्टफोन का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों अलग रहने की जिद पर अड़ गए. पति ने तो यहां तक कह दिया कि पत्नी मोबाइल चलाना छोड़ेगी, तभी वह उसे साथ रखेगा. ससुराल की ओर से मिले 200 गज के प्लाट का प्रस्ताव भी उसने ठुकरा दिया. फिलहाल दोनों पक्ष परिवार न्यायालय में पहुंच गए हैं. जहां दोनों की काउंसलिंग जारी है.लेकिन हैरानी की बात है कि पत्नी मोबाइल से प्यार कम नहीं करने को तैयार है जिसकी वजह से पति अदालत में खड़ा है।
Wife Mobile Addiction दो साल से चल रहा है विवाद

- Wife Mobile Addiction परिवार न्यायालय के काउंसलरने मीडिया को बताया कि सारसौल निवासी महिला की शादी मडराक क्षेत्र के व्यक्ति से 2013 में हुई. दंपती का एक बेटा भी है. दो वर्ष पहले दंपती में मोबाइल की वजह से विवाद शुरू हुआ और महिला पति से अलग रहने लगी.महिला ने 2020 में परिवार न्यायालय में बेटे की पढ़ाई और खुद के खर्च के लिए 35 हजार रुपये मासिक खर्चे का दावा दायर कर दिया. इस दावे के आधार पर महिला के पति को न्यायालय में बुलाया गया.जहां मोबाइल विवाद सामने आया.पति ने साफ कहा कि वह उसे साथ रखने के लिए तैयार है, लेकिन उसे मोबाइल चलाना छोड़ना होगा. तब ही साथ रखूंगा.
बेटी को ऑनलाइन बुलिंग कर रही थी मां, वजह होश उड़ा देगी ! https://shininguttarakhandnews.com/mother-cyberbullies-daughter/

