María Branyas Biography : “सुपर ग्रैंडमदर” मारिया क्यों बनी पहेली ? 

María Branyas Biography स्पेन की रहने वाली मारिया ब्रान्यास 116 साल की हैं। उनके नाम दुनिया की सबसे उम्रदराज गैंडमदर का खिताब है। कोविड जैसी महामारी दुनिया को तबाह कर दिया। गृहयुद्ध हुए, घातक भूकंप आए और भीषण अग्निकांड से भी मारिया बच निकलीं। 4 साल की उम्र में उनके घटित घटनाएं भी उन्हें बखूबी याद हैं। उन्हें अपनी उम्र के चलते चलने-फिरने में कठिनाई होती है, लेकिन but बीमारी कोई नहीं है। अब वैज्ञानिक भी जानना चाहते हैं कि यह कैसे संभव है कि इतनी ज्यादा उम्र होने के बाद भी इंसान बिलकुल स्वस्थ है।

 

मारिया का दिमाग पूरी तरह से स्पष्ट María Branyas Biography

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि उनका डीएनए बीमारियों को ठीक करने में मदद करने के लिए सुराग उजागर कर सकता है। although शोधकर्ताओं ने अब अमेरिका में जन्मी सुपरसेंटेनेरियन के रहस्यों का पता लगाने और बीमारियों का इलाज विकसित करने के लिए उसके डीएनए नमूने लिए हैं।

मारिया का जन्म 4 मार्च, 1907 को सैन फ्रांसिस्को में एक प्रवासी स्पेनिश परिवार में हुआ था। 1915 में अपने पत्रकार पिता के स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिति में गिरावट के कारण वे कैटेलोनिया लौट आईं। मारिया ने बताया कि वह विषाक्त खाने से दूर रहती हैं। हर दिन प्राकृतिक दही खाना उनके लंबे जीवन जीने का महत्वपूर्ण तत्व है। मैंने हमेशा थोड़ा, लेकिन सब कुछ खाया है, और मैंने कभी भी किसी भी डाइट का पालन नहीं किया है। मैं किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हूं या ऑपरेशन रूम से नहीं गुजरी हूं। उन्होंने अपने लंबे जीवन का श्रेय सकारात्मकता और जहरीले लोगों से दूर रहने के साथ-साथ जीन और भाग्य को दिया।

स्पैनिश शोधकर्ता मानेल एस्टेलर ने मारिया की सेहत को अविश्वसनीय करार दिया है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में गेरोना के ओलोट में मारिया से मुलाकात की थी। मानेल ने बताया कि मारिया का दिमाग पूरी तरह से स्पष्ट है। उन्हें प्रभावशाली स्पष्टता के साथ वे बातें भी याद हैं जब वह केवल चार साल की थीं। उन्हें कोई हृदय संबंधी बीमारी नहीं है, जो आमतौर पर बुजुर्ग लोगों में होती है। सुनने में थोड़ी समस्या जरूर है।

90 साल से अधिक के परिवार के सदस्य

जेनेटिक्स में ग्लोबल लीडर डॉ. एस्टेलर, मारिया की लंबी उम्र में प्रकृति और पालन-पोषण दोनों की भूमिका को अहम मानते हैं। उन्होंने बताया कि लंबी उम्र के लिए डीएनए भी जिम्मेदार होता है। उनके परिवार में कई सदस्य 90 वर्ष से अधिक उम्र के हैं..रिसर्च में मारिया के डीएनए के छह अरब सेगमेंट का विश्लेषण किया जाएगा। जिसमें 200 जीनों पर विशेष फोकस किया जाएगा, जो सीधे तौर पर उम्र बढ़ने से संबंधित हैं। परिणामों की तुलना उनकी 79 वर्षीय मध्य बेटी से की जाएगी।

 

क्या आप लौंग की चाय पीने के फायदे जानते हैं ? https://shininguttarakhandnews.com/clove-tea-benefits/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.