देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Weather Char Dham उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश एवं हिमपात के मद्देनजर प्रशासन ने चारधाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से पर्याप्त एहतियात बरतने तथा राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ के दर्शन के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से जहां हैं, वहीं रुके रहें।
Weather Char Dham चार धाम में मौसम की आफत से बचना ज़रूरी

Weather Char Dham रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश एवं हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम ठीक होने तक जिस स्थान पर हैं, उसी स्थान पर रहें तथा रुक-रुक कर आगे की यात्रा करें।

Weather Char Dham उन्होंने सभी यात्रियों से अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपेक्षा की। दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है तथा यात्रा को नियंत्रित किया जा रहा है। सोनप्रयाग से सुबह साढ़े दस बजे के बाद यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपेक्षा की है कि मौसम ठीक होने पर ही केदारनाथ की यात्रा शुरू करें।

Weather Char Dham इस बीच, सचिव, ग्राम्य विकास, सहकारिता, पशुपालन/नोडल अधिकारी केदारनाथ यात्रा व्यवस्था डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर यात्रा मार्ग में विभिन्न विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सोनप्रयाग में यात्रियों के किए जा रहे पंजीकरण का भी जायजा लिया। इसके बाद गौरीकुंड में यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

Weather Char Dham उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में किसी भी तरह से पशुओं के साथ कोई क्रूरता न हो इसके लिए जो टास्क फोर्स तैनात की गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन बड़ी कुशलता के साथ करें। उन्होंने यात्रा मार्ग में पेयजल व्यवस्था, विद्युत व स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में घोड़े खच्चरों के लिए बनाए गए गर्म पानी की चरियो की निरंतर निगरानी करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Weather Char Dham इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे मेडिकल केन्द्रों में चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा सभी आवश्यक दवाईयां प्रयाप्त में रखने के निर्देश दिए। सचिव डॉ पुरुषोत्तम ने यात्रा मार्गों में तैनात किए गए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ व वाईएमएफ के जवानों से वार्ता कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मोबाइल की टेंशन खत्म – आ गए नियम https://shininguttarakhandnews.com/mobile-calling-rule-1-may/

