Old Parents offspring case Haridwar आपने सगे रिश्तों में जमीन जायदाद और प्रॉपर्टी के लिए झगडे मुकदमें खूब सुने होंगे , लेकिन आज जो खबर हम आपको बता रहे हैं ऐसा शायद ही आपने सुना होगा। क्या कोई माँ बाप अपने बेटे बहु पर सिर्फ इसलिए केस ठोंक सकते हैं कि वो बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं। जी हाँ ऐसा हुआ है उत्तराखंड की धर्म नगरी हरिद्वार में जहाँ एक पायलट बेटे और जॉब कर रही बहु पर मुकदमा लिखवाया है उनके ही माता पिता ने और मांगा है 5 करोड़ रूपये –

Old Parents offspring case Haridwar परवरिश में खर्च हुआ 5 करोड़ मांगा वापस
- Old Parents offspring case Haridwar आपको शायद यकीन न हो लेकिन ये सच है कि हरिद्वार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें पोता-पोती का सुख ना देने पर वृद्ध माता-पिता ने अपने बेटे और बहू पर कोर्ट में केस कर दिया है…. इतना ही नहीं हरिद्वार की तृतीय एसीजे एसडी कोर्ट में दायर किए गए वाद में वादियों ने बेटे के लालन-पालन और उसकी शिक्षा में खर्च हुए करीब 5 करोड रुपये वापस मांगे हैं…

- Old Parents offspring case Haridwar बुजुर्ग दंपति के वकील अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि संजीव रंजन प्रसाद बीएचईएल में अधिकारी पद पर कार्यरत थे… रिटायरमेंट के बाद वे अपनी पत्नी साधना प्रसाद के साथ एक हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं… दंपत्ति ने अपने इकलौते बेटे श्रेय सागर की शादी साल 2016 में नोएडा की शुभांगी सिन्हा से की थी… श्रेय सागर पायलट है, जबकि उसकी पत्नी शुभांगी भी नोएडा में जॉब करती हैं… बुजुर्ग दंपत्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शादी के 6 साल बाद भी उनका बेटा और बहू संतान पैदा नहीं कर रहे हैं, जिससे उन्हें काफी मानसिक वेदना से गुजरना पड़ रहा है…

- Old Parents offspring case Haridwar यूं तो माता-पिता अपनी संतान की परवरिश के लिए अपनी पूरी जमा पूंजी लगा देते हैं, लेकिन हरिद्वार के इस दंपति ने अपने बेटे की परवरिश में खर्च हुए करीब 5 करोड रुपये बहू और बेटे से वापस दिलाने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है… उनका कहना है कि बेटे को इतना काबिल बनाने के बाद भी अगर उन्हें बुढ़ापे के दिनों में अकेले जीवन गुजारना पड़ रहा है तो ये उनके साथ प्रताड़ना के समान है…

- Old Parents offspring case Haridwar बुजुर्ग दंपति की प्रार्थना पत्र पर कोर्ट में केस दर्ज कर लिया गया है… मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 मई की तारीख तय की गई है… लेकिन अब इस मुक़दमे की चर्चा सभी तरफ सुनाई दे रही है क्योंकि बुजुर्ग माता पिता का ये एक बोल्ड और दिलेर फैसला भी माना जा रहा है। देखना ये होगा कि पहले म्युकद्मे का फैसला आता है या दादा दादी की गोद में नन्हा मेहमान
पढ़िए शाकाहारी हो रहा हिंदुस्तान – https://shininguttarakhandnews.com/vegetarianism-is-good-for-helth/

