IAS Pooja Singhal latest update : जिधर देखिये पूजा मैडम , जहाँ पढ़िए पूजा मैडम के चर्चे , कई दिन से पूजा मैडम की ही बात हो रही है तो चलिए कुछ नया जानते हैं कि आखिर ये दौलत की देवी पूजा मैडम का मिज़ाज़ है कैसा ?

IAS Pooja Singhal latest update पूजा सिंघल पर पूर्व से ही कई गंभीर आरोप है
ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में उनकी पहचान चकाचौंध की लाइफ जीने वाली IAS के रूप में है। वो महंगी-महंगी पार्टियां देने के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी पहली शादी झारखंड कैडर के ही IAS राहुल पुरवार से हुई थी। तब पूजा SDO और राहुल DC हुआ करते थे। तलाक से पहले ही पूजा और अभिषेक की दोस्ती गाढ़ी हो चुकी थी। जिसके बाद दोनों परिवार की सहमति से शादी भी हो गयी। लेकिन अब जब दोनों की पारिवारिक जिन्दगी अच्छी तरह से चल रही थी, तो ईडी की छापेमारी ने दोनों के लिए एक नयी उलझन पैदा कर दी है…

स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक रही टॉपर, सर्विस में भी कई अच्छे रेकॉर्ड –
देहरादून में जन्मी सिंघल ने गढ़वाल विश्वविद्यालय देहरादून से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर अपने पहले प्रयास में आईएएस की परीक्षा पास की। वह अपने स्कूल के दिनों से लेकर विश्वविद्यालय की परीक्षा तक टॉपर की सूची में शामिल रही और उनका अकादमिक ट्रैक रेकॉर्ड काफी बेहतर रहा। आईएएस बनने के बाद हजारीबाग के रूप में एसडीओ में कार्य करने के दौरान उन्होंने विभिन्न गोदामों पर की और शिक्षा परियोजना की ओर से बच्चों को दी जाने वाली किताबों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ किया। पूजा सिंघल से ही शारीरिक रूप से अक्षम लोगों का डेटा एकत्र करने के लिए झारखंड में पहली बार विकलांग सर्वेक्षण भी किया। रिम्स निदेशक के रूप में भी लोग उनके योगदान को याद करते हैं। उन्होंने राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने में बड़ी भूमिका निभायी।

21 साल की उम्र में IAS बनी थीं पूजा
उत्तराखंड की रहने वाली पूजा सिंघल 21 साल की उम्र में IAS बन गई थीं। 21 साल की पूजा सबसे कम उम्र में IAS कैडर में प्रवेश करने के लिए पूजा सिंघल का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। पूजा साल 2000 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं। झारखंड के कई जिलों में DC रहने के बाद फिलहाल वो सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।

IAS Pooja Singhal latest update पिछले दिनों से पूजा का नाम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal), उनके पति अभिषेक झा (Abhishek jha) और अन्य करीबियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद गूगल सर्च में अभिषेक और पूजा के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। दोनों की स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। क्या पूजा सिंघल की यह दूसरी शादी है, दोनों कैसे मिले, पहली शादी किससे हुई थी और बाद में कैसे उनके रास्ते अलग हो गए। आइए जानते हैं।

IAS Pooja Singhal latest update फेसबुक पर हुई दोस्ती और…
ऑस्ट्रेलिया से एमबीए की डिग्री लेकर लौटे अभिषेक झा और पूजा सिंघल के बीच दोस्ती और फिर शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पूजा सिंघल की अभिषेक से मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। वे दोनों फेसबुक पर मिले थे। बाद में एक जिम में आने-जाने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती गई।

IAS Pooja Singhal latest update आईएएस राहुल पुरवार से पहली शादी
IAS Pooja Singhal latest update हालांकि उस समय पूजा शादीशुदा थीं। रेकॉर्ड 21 साल 7 दिन में आईएएस बनने वाली पूजा सिंघल ने अपने सीनियर आईएएस राहुल पुरवार से शादी कर ली थी, लेकिन लंबे समय तक दोनों के बीच यह रिश्ता नहीं चल सका। दो-तीन साल के बाद ही दोनों के आपसी रिश्तों में तनाव बढ़ता गया। कारण अलग-अलग थे। आखिर में पूजा सिंघल और राहुल पुरवार के बीच तलाक हो गया।

IAS Pooja Singhal latest update तलाक से पहले ही पूजा और अभिषेक की दोस्ती
बताते हैं कि तलाक से पहले ही पूजा और अभिषेक की दोस्ती परवान चढ़ चुकी थी। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी भी हो गई। दोनों की पारिवारिक जिन्दगी अच्छी तरह से चल रही थी, लेकिन ईडी की छापेमारी ने दोनों के लिए एक नई उलझन पैदा कर दी है और इसका उनके पारिवारिक जीवन में कितना असर पड़ेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
पढ़िए – बेऔलाद बेटे बहु पर 5 करोड़ का मुकदमा किसने किया https://shininguttarakhandnews.com/old-parents-offspring-case-haridwar/

