Psychic Therapy: आजकल के समय में एंजाइटी और डर जैसी चीजें जिंदगी का हिस्सा बन गई हैं। शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा, जिसे इन समस्याओं से रूबरू ना होना पड़ता हो। कई लोगों को एंजाइटी अटैक भी आते हैं, जिसके लिए ये लोग दवाओं का सहारा लेते हैं, तमाम तरह की थैरेपी का भी सहारा लेते हैं। लेकिन एक कंपनी इस एंजाइटी और डर की परेशानी का ऐसा इलाज लेकर आई है, जिसके बारे में जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे। कंपनी एक ऐसी थेरेपी लेकर आई है, जिसमें परेशान या एंजाइटी से जूझ रहे इंसानों को जमीन के अंदर दफनाया जाता है। कंपनी का दावा है कि ऐसा करने के बाद उस शख्स को डर और एंजाइटी से राहत मिल जाती है।
Psychic Therapy आम हो चुकी है एंजाइटी


Psychic Therapy पैकेज जानकर उड़ जाएंगे होश
- Psychic Therapy सुनने में तो ये बात किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं लगती लेकिन ये सच है। डेली स्टार की खबर के मुताबिक, प्रीकेटेड एकेडमी नाम की इस रूसी कंपनी का दावा है कि वे लोगों की चिंता के मुद्दों से निपटने का समाधान लेकर सामने आई है। कंपनी आपको कब्र में रखने के लिए 47 लाख रुपये चार्ज करती है। ये एक दिमागी थेरेपी है, जिसके बाद दावा किया जाता है कि ये आपको चिंता और तनाव से छुटकारा दिला देगी। खास बात ये भी है कि लोग इस थेरेपी की खूब चर्चा हो रही है।

