देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट

Satpal Maharaj on Panchayat प्रदेश के पंचायती राज, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित जनपद हरिद्वार में सम्पन्न त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव-2022 में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों/कार्मिकों एवं चुनाव में विजयी जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख क्षेत्र पंचायत को सम्मानित किया।
Satpal Maharaj on Panchayat हरिद्वार डीएम् विनय शंकर पांडे सम्मानित

Satpal Maharaj on Panchayat कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मेरा हमेशा यह विचार रहा है कि जो भी जिस किसी भी क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं, उन्हें उनके उत्साहवर्द्धन हेतु पुरस्कृत अवश्य किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें काफी गहरी हैं तथा हमारी सरकार निरन्तर पंचायतों को मजबूती प्रदान कर रही है, जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है एवं अन्तिम छोर पर जो व्यक्ति खड़ा है, उसके कल्याण के लिये हम कृत संकल्प हैं।

Satpal Maharaj on Panchayat उत्कृष्ट सेवा देने वालों को महाराज ने किया सम्मानित
Satpal Maharaj on Panchayat कैबिनेट मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि सरकार ने पंचायती राज को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 100 न्याय पंचायत स्तरों पर दीनदयाल मिनी सचिवालय की स्थापना हेतु स्थानों का चिह्नांकन कर लिया गया है तथा ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों के डॉटा फीड हेतु अवर अभियन्ता तथा डॉटा इण्ट्री आपरेटर की तैनाती कर दी गयी है।

Satpal Maharaj on Panchayat मंत्री सतपाल महाराज ने ग्राम उत्सव का जिक्र करते हुये कहा कि हमारी सरकार ग्राम उत्सव मनाने का कार्य कर रही है तथा उसे भी पर्यटन से जोड़ रहे हैं ताकि ग्रामीणों की आर्थिकी में भी बढ़ोत्तरी होती रहे। उन्होने पर्यटन का जिक्र करते हुये कहा कि प्रदेश में शाक्त सर्किट, भगवती सर्किट, गोलज्यू सर्किट, नागराज सर्किट, हनुमान सर्किट, विवेकानन्द सर्किट आदि विकसित किये हैं, जिससे हमारा पर्यटन अधिक से अधिक बढ़े तथा इसका फायदा आम जन को प्राप्त हो। चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का पंजीकरण ऑन लाइन, टेलीफोन के माध्यम से जारी है तथा जो श्रद्धालु हेलीकाप्टर की सेवा लेना चाहते हैं, उसे भी सुनिश्चित किया गया है।

Satpal Maharaj on Panchayat सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने, विजयी होने आदि के लिये जिन्हें प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया, उनमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, सहित कुल 70 पदाधिकारी एवं शामिल थे।
होटल में प्री वैडिंग काण्ड का अनोखा खुलासा ! https://shininguttarakhandnews.com/dehradun-police-pre-wedding/

