देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
saurabh bahuguna fisheries ” अच्छे दिन ” , जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विजन को उत्तराखंड में कामयाब बना रहे कैबिनेट मिनिस्टर सौरभ बहुगुणा ने “राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस” पर तमिलनाडु में ‘समर मीट 2023’ और ‘स्टार्टअप कॉन्क्लेव’ के आयोजन में विभाग की उपलब्धियां देश के सामने रखी है हैं। केंद्रीय मंत्री , मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी, पुरुषोत्तम रुपाला, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान की उपस्थिति में देश भर से लगभग 10500 मत्स्य किसानों, एकूआप्रिनियोर्स, मछुआरों, पेशेवरों, अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
saurabh bahuguna fisheries मत्स्य पालन के लिए एक्चापार्क की स्थापना होगी – सौरभ बहुगुणा

saurabh bahuguna fisheries कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड मत्स्य विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि, उत्तराखंड के मत्स्य पालको के सामाजिक हितों की सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार द्वारा मत्स्य पालकों को कृषि दरो पर विद्युत आपूर्ति की सुविधा अनुमन्य करा दी गयी है जिससे लगभग 4000 मत्स्य पालकों को लाभ प्राप्त होगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य एवं केन्द्र सेक्टर में संचालित योजनाओं से कुल 612 व्यक्तियों हेतु प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किये गये जबकि इन कार्यक्रमो से वार्षिक मत्स्य उत्पादन में लगभग 1160 मेट्रिक टन की वृद्धि लक्षित है।
saurabh bahuguna fisheries मिनिस्टर बहुगुणा ने जानकारी दी कि, राज्य में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किये जाने हेतु एकीकृत राज्य स्तरीय एक्चापार्क की स्थापना की जायेगी जिसके लिए भारत सरकार से रू0 44.50 करोड़ के प्रोजेक्ट की स्वीकृति प्राप्त कर ली गयी है। इस हेतु जनपद उधम सिंह नगर में 16.598 हेक्टेयर भूमि मत्स्य विभाग हेतु हस्तांतरित करायी गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी “मत्स्य सम्पदा योजना” के अन्तर्गत कुल 17 प्रोजेक्ट कुल लागत रु० 48.79 करोड़ की स्वीकृति भारत सरकार से करायी गयी है।
saurabh bahuguna fisheries उत्तराखंड के मत्स्य किसानों को किसी भी प्रकार के जोखिम से सुरक्षा देने हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रथम बार राज्य अंतर्गत कार्यरत ट्राउट समितियों के ट्राउट रेसवेज एवं उनमें पोषित हो रही मत्स्य सम्पदा को बीमा की परिधि में लाकर लाभान्वित किया गया। जनपद स्तर पर मात्स्यिकी विकास कार्यों में गति लाये जाने हेतु विभाग में आयोग के माध्यम से कुल 25 मत्स्य निरीक्षक की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करा ली गयी है जिनकी नियुक्ति शीघ्र कर ली जायेगी।
saurabh bahuguna fisheries अंत में बहुगुणा ने “प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना”का जिक्र करते हुए बताया कि, वर्ष 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) का अनावरण किया, जो भारत में मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत विकास के माध्यम से नीली क्रांति लाने की एक योजना है। जिसमें पाँच वर्षों की अवधि में कुल 20,050 करोड़ रुपये के निवेश की परिकल्पना की गई है।
नपेंगे लापरवाह अफसर , आपदा में सीएम धामी की चेतावनी https://shininguttarakhandnews.com/dhami-on-disaster-3/