Sextortion Alert : फर्जी डीआईजी की डर्टी डिमांड , लड़कियां रहें सावधान 1

Sextortion Alert देशभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराध के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं । जिस में सबसे ज्यादा शिकार बन रही है लड़कियां , क्योंकि देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो कॉलिंग के जरिए अब सेक्सटॉर्शन को भी अपना हथियार बना रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स , वाराणसी में साइबर क्राइम का ऐसा ही अनोखा पैटर्न सामने आया है। खुद को IPS अफसर बता कर स्टूडेंट के न्यूड वीडियो शूट कर लेता था। गुमराह करने के लिए वह पहले से पुलिस के पास न्यूड वीडियो होने की बात कहता था। फिर मिलान कराने के बहाने स्टूडेंट को वीडियो कॉल पर न्यूड होने के लिए दबाव बनाता था। BHU की 2 स्टूडेंट्स ने लंका थाने में केस दर्ज कराया, तब जाकर पूरा मामला खुला।

Sextortion Alert ऑनलाइन वीडियो कॉल से रहें अलर्ट

Sextortion Alert
Sextortion Alert
  • Sextortion Alert चंद्रपाल परिहार खुद को IPS अफसर अंकित गुप्ता कहता था। अपने वॉट्सऐप नंबर की डीपी पर उसने DIG लिख रखा था। कॉलेज-यूनिवर्सिटी की छात्राओं और महिलाओं को वॉट्सऐप कॉल करता था। नंबर इंटरनेट की मदद से हासिल करता था।कॉल करके चंद्रपाल कहता था, ”मैं लखनऊ से बोल रहा हूं। तुम्हारी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। तुम न्यूड होकर अपनी बॉडी मैच कराओ। इधर से एक महिला पुलिसकर्मी वीडियो कॉल पर तुम्हारी बॉडी मैच करेगी। तुम्हारे पास जल्द ही लोकल पुलिस भी जाएगी।”

  • Sextortion Alert आईपीएस अधिकारी बनकर जांच के नाम पर छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले के खिलाफ लंका थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायत करने वाली बीएचयू (वुमेन कॉलेज) की तृतीय वर्ष की स्टूडेंट है। वह मूलरूप से जौनपुर की रहने वाली है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है..लंका थाने में दी तहरीर में स्टूडेंट ने लिखा है कि 11 सितंबर को वाट््सएप काल आई। काल करने वाले ने अपना नाम अंकित गुप्ता बताया। खुद को आईपीएस अफसर बताते हुए उसने कहा कि इस समय वह लखनऊ में डीआईजी है। इसके बाद छात्रा उसके दबाव में आ गई। छात्रा के बारे में कुछ पूछताछ करने के बाद उसने बताया कि तुम्हारी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो वायरल हुआ है।
Sextortion Alert
Sextortion Alert ,साभार भास्कर
  • Sextortion Alert अब आप कहेंगे कि इतना कहने से लड़की जालसाजी का शिकार कैसे होगी..। तो वो स्टूडेंट्स के मना करने पर उन्हें धमकाता था कि सहयोग नहीं करोगी, तो कानूनी पचड़े में फंस जाओगी। क्रिमिनल का सपोर्ट करने का केस तुम्हारे खिलाफ भी चलाया जाएगा। इसके बाद लड़की मजबूर हो जाती थी। डर कर वॉट्सऐप कॉल पर लड़की न्यूड हो जाती थी। फिर चंद्रपाल फोटो और वीडियो बना लेता था। इसके बाद चंद्रपाल उसी फोटो या वीडियो के सहारे ब्लैकमेल कर नासिर के बैंक अकाउंट में पैसा मंगवाता था। दो मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस और बैंक अकाउंट की मदद से दोनों को ट्रेस कर पकड़ा है।
Sextortion Alert
Sextortion Alert साभार भास्कर
  • Sextortion Alert पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि किसी के साथ इस तरह की घटना हुई हो तो वह बिना किसी संकोच के तहरीर दें। घबराने या डरने से अपराधियों का मनोबल मजबूत होता है। जो भी तहरीर आएगी, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

खबर में पढ़ें – कंडोम , चश्मा बेचना हुआ मुश्किल – https://shininguttarakhandnews.com/new-rule-for-condom/

Advertisement matter
Advertisement matter
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.