Chaitanyananda Case Update दिल्ली के आश्रम में बाबा के गंदे खेल का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस बाबा को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अब बाबा के बारे में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उसने छात्राओं पर किस तरह खौफ का माहौल बनाया और अपनी गंदी करतूतों को अंजाम दिया। धीरे-धीरे उसकी सारी सच्चाई सामने आने लगी है और अब उसका राज पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। बता दें कि 28 जुलाई को एक छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा जिसमें उसने आरोप लगाया कि बाबा छात्राओं से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न करता है। इसके बाद 1 अगस्त को वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन ने भी ईमेल भेजा और बताया कि कई छात्राओं ने उन्हें भी अपनी शिकायतें बताई हैं।
30 से ज्यादा छात्राओं से ऑनलाइन बैठक की Chaitanyananda Case Update

इस घटना के बाद संस्थान की गवर्निंग काउंसिल ने 3 अगस्त को 30 से ज्यादा छात्राओं से ऑनलाइन बैठक की। पुलिस ने अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। इनमें से ज्यादातर गरीब परिवारों या फौजी घरानों से आती हैं। आर्थिक और सामाजिक दबाव की वजह से वे पहले चुप रहीं। बाबा और उसके सहयोगियों ने उनके पढ़ाई से जुड़े सर्टिफिकेट भी कब्जे में ले लिए थे, जिससे लड़कियां डरकर विरोध नहीं कर पाईं।
अजीब नजरों से देखता था बाबा
एक छात्रा ने बताया कि शुरुआत में बाबा उसे बहुत अजीब नजरों से देखता था। चोट लगने पर जब लड़की ने अपना मेडिकल रिकॉर्ड शेयर किया तो इसी बहाने वह रात में अश्लील मैसेज भेजने लगा। अगर छात्रा जवाब नहीं देती थी तो वह पुराने मैसेज पर जवाब देने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उसकी हाजिरी और नंबर कम कर दिए गए। मार्च 2025 में बाबा ने नई कार की पूजा का बहाना बनाकर कुछ लड़कियों को ऋषिकेश ले गया और वापसी में उन पर गंदी बातें कीं।

“बेबी” कहकर बनाया वीडियो
महिला स्टाफ ने लड़कियों को चैट डिलीट करने के लिए भी दबाव डाला। होली के बाद बाबा ने एक छात्रा को ऑफिस बुलाकर बेबी कहकर वीडियो बनाया और उसे भेज दिया। इसके बाद जून 2025 में एक ट्रिप के दौरान भी लड़कियों को रात में बुलाया गया। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे परीक्षा देने से रोक दिया गया और उसके सारे सर्टिफिकेट संस्थान ने अपने पास रख लिए।मैनेजमेंट कॉलेज की 32 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें से 17 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न की भी शिकायत की है। छात्राओं का कहना है कि स्वामी उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था और गलत काम करने के लिए दबाव बनाता था। शिकायत के बाद से ही बाबा दिल्ली में फरार है। पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।

Chaitanyananda Case Update दिल्ली के कथित ‘संत’ चैतन्यानंद सरस्वती की करतूतें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं. इस स्वयंभू बाबा पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है. अब एक व्हाट्सएप चैट ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है. यह खुलासा उस जांच के बीच आया है, जिसमें पुलिस को इस बाबा के गंदे खेल के कई सबूत मिले हैं. जांच में चौंकाने वाले खुलासे पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि चैतन्यानंद ने न सिर्फ अपने संस्थान में छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि उनकी निजता को भी भंग किया. पुलिस ने बताया कि चैतन्यानंद (Chaitanyananda Saraswati Case) की तीन महिला सहयोगियों में एक संस्थान की डीन थी और बाकी दो वार्डन है. उन्होंने उसके गंदे खेल में साथ दिया था. यह पीड़िताओं को धमकाती थीं और बाबा के अश्लील मैसेज डिलीट करने के लिए मजबूर करती थीं.

दुबई शेख का रहस्य (Chaitanyananda Dubai Sheikh)
लीक हुई चैट में चैतन्यानंद कथित तौर पर एक छात्रा से दुबई के शेख के लिए सेक्स पार्टनर की बात कर रहे हैं. लीक हुई व्हाट्सएप चैट में चैतन्यानंद का एक छात्रा से दुबई शेख के लिए सेक्स पार्टनर की बात करना इस मामले को और रहस्यमय बनाता है. हालांकि, इस शेख के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जांच टीम का मानना है कि यह चैट बाबा के व्यवहार और उसकी मंशा को समझने में अहम हो सकती है. पुलिस इस एंगल की भी गहराई से जांच कर रही है.

पुलिस का ऑन-साइट ऑपरेशन
इस मामले (Delhi Chaitanyananda case update) में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही. मंगलवार को चैतन्यानंद और उसकी महिला सहयोगियों को उनके संस्थान में ले जाया गया, ताकि मौके पर जांच की जा सके. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने और यौन उत्पीड़न की शिकायतों से जुड़े घटनाक्रम को समझने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, यह बाबा सीसीटीवी ऐप के जरिए छात्राओं पर नजर रखता था और चोरी-छिपे उनकी तस्वीरें खींचता था. इतना ही नहीं, उसके फोन में फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ तस्वीरें और कई महिलाओं के डिस्प्ले पिक्चर के स्क्रीनशॉट भी मिले. यह सब एक शातिर और परेशान करने वाले व्यवहार की ओर इशारा करता है.
मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हमारी इस जानकारी देने की मंशा मात्र जागरूकता बढ़ाना है इस खबर का आशय किसी के सम्मान को नुकसान पहुँचाना नहीं है।
इश्क़ हो तो ऐसा – जब कोर्ट भी बोले “शादी कराओ” https://shininguttarakhandnews.com/love-story-in-high-court/

