single women life आजकल युवाओं की शादी को लेकर सोच काफी बदल गई है। अब उन्हें अपने करियर, पैशन और प्राथमिकताओं के साथ कोई समझौता नहीं करना। यही वजह है कि ज्यादातर लोग या तो लेट शादी करते हैं या फिर शादी जैसे बंधनों से दूर भागने लगे हैं। खासतौर से लड़कियों की सोच में पिछले कुछ वक्त में बहुत बदलाव आया है। अब वो किसी भी कीमत पर समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। खैर, यह जानना काफी दिलचस्प है कि आखिर उन महिलाओं के दिमाग में क्या चल रहा है
30 की उम्र में भी सिंगल हैं और खुश हैं single women life

करियर पर फोकस करना- जो महिलाएं अपने करियर को लेकर सोचती हैं। लाइफ में कुछ करना चाहती हैं वो जल्द बंधन में बंधना पसंद नहीं करतीं। 30 की उम्र में भी जो लड़कियां सिंगल हैं वो अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। उनके अंदर जुनून है आगे बढ़ाने का जिसमें उनकी किसी के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है। उन्हें अपनी लाइफ में पूरी आजादी चाहिए। हालांकि कई बार उन्हें सामाजिक दबाव और अपेक्षाएं भी सहनी पड़ जाती हैं।
30 की उम्र में डेटिंग करना- आजकल लड़कियां 30 की उम्र में भी डेटिंग कर रही हैं। हालांकि ये किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है। सिंगर रहने की एक वजह आजकल कई तरह की डेटिंग एप्स भी बन रही हैं जहां बिना कमिटमेंट के लोग एक दूसरे के साथ रहते हैं। ये लोग जिम्मेदारियों और किसी एक बंधन में बंधकर नहीं रहना चाहते हैं।
अपने लिए प्यार ढूंढना- आजकल की पीढ़ी खुद से प्यार करती है। लड़कियां खुद अपनी खुशियों को पूरा करना जान गई हैं। लंबे समय तक सिंगल रहने से खुद को जानने और प्यार करने का मौका मिलता है। दोस्त और परिवार उनका साथ देने के लिए काफी हैं। लंबे समय तक सिंगल रहने के वजह कई बार ब्रेकअप या रिलेशनशिप में मिला धोखा भी हो सकता है।
कम पर समझौता नहीं- आजकल लड़कियों की सोच बदल गई है उन्हें खुश रहने और पूर्ण होने के लिए किसी साथी की आवश्यकता नहीं है। अपने करियर पर ध्यान देने, अपने शौक को पूरा करने और दोस्त बनाने पर ध्यान लगाते हैं। लड़कियों के मन में ये डर है कि क्या वो जैसा चाहती हैं वैसा पार्टनर मिलेगा या नहीं। और यही नहीं उन्हें सिंगल रहने की ओर लेकर जाता है।
गजब है पेटीकोट शासन का अनोखा किस्सा ! https://shininguttarakhandnews.com/petikote-shasan-history/