Special Story By : Anita Tiwari , Uttarakhand

True Love Story प्यार कोई जिस्मानी रिश्तों का नाम नहीं है , प्यार कोई तयशुदा व्यक्ति के साथ रहने का नाम नहीं है। प्यार तो फीलिंग्स है जो कभी भी किसी भी मोड़ पर किसी को पाकर देखकर और मिलकर जिया जा सकता है। आज उसी प्यार की अनोखी कहानी हम आपको बता रहे हैं। जिस उम्र में लोग अपने अंतिम संस्कार से जुड़े रीति-रिवाज को लेकर सोचने लगते हैं लेकिन जुलियन मोयल नाम के 95 साल के शख्स ने इसी उम्र में शादी रचाई…
True Love Story : 84 साल की गर्लफ्रेंड से शादी

- True Love Story : प्यार की न तो कोई उम्र होती है और न ही कोई सीमा होती है… इंसान को कभी भी प्यार हो सकता है और शादी की भी कोई खास उम्र नहीं होती… इस बात को साबित किया यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom News) में रहने वाले 95 साल के जुलियन मोयल (Julian Moyle) ने, जिन्होंने उम्र के आखिरी पड़ाव पर अपने प्यार को अपनाने के लिए शादी कर ली…

- True Love Story जुलियन मोयल (Julian Moyle) ने ज़िंदगी के आखिरी पड़ाव तक शादी नहीं की थी और 84 साल की वालेरी विलियम्स (Valerie Williams) से उन्होंने 95 साल की उम्र में शादी की है. ये शादी 19 मई को कैड्रिफ के बैप्टिस्ट चर्च में हुई… इस शादी से जुलियन काफी खुश हैं और उनका कहना है कि ये किसी ने साल के शुरू होने जैसा महसूस हो रहा है…

True Love Story 23 साल पहले हुई थी मुलाकात
- True Love Story वालेरी विलियम्स (Valerie Williams) से जुलियन मोयल की मुलाकात उसी Calvary Baptist Church में 23 साल पहले हुई थी, अब वहीं उन दोनों ने शादी की है… इस सेरेमनी में उनके 40 दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए… इस दौरान एक ओपरा सिंगर ने भी परफॉर्म किया और Let Them See Cake नाम की एक मशहूर बेकरी से बनकर उनके लिए केक भी आया… उम्र के इस पड़ाव पर शादी करने के बाद पति-पत्नी दोनों ही काफी खुश नज़र आए और वे इस शादी में सिर्फ एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं… ऐसे न जाने कितने ही सच्चे प्यार करने वाले दो दिलों की दास्तान दुनियाभर में सुनाई देती है। ऐसे बिमिसाल प्यार को हमारा भी सलाम
पढ़िए रोचक खबर – अँधेरे में क्यों हो रही शादियां – https://shininguttarakhandnews.com/no-electricity-village/

