Turtles in Bra महिला के अंडरगार्मेंट में कछुए !

Turtles in Bra अब एक हैरान करने वाली खबर आपको बताते हैं। हांलांकि घटना सात समंदर पार से है लेकिन आपको भिओ पढ़ने में दिलचस्पी जरूर होगी क्योंकि अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) ने हाल ही में एक चौंकाने वाला केस पकड़ा किया है। फ्लोरिडा की एक महिला को मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, जब वह अपनी ब्रा में दो कछुए छिपाकर सुरक्षा जांच से गुजर रही थी. TSA ने बताया कि दुर्भाग्य से, उन दोनों में से एक कछुआ जिंदा नहीं बच पाया. महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है. इस घटना के बाद TSA ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “दोस्तों, कृपया अपने शरीर पर अजीब जगहों में जानवरों को छिपाकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी पार करने की कोशिश न करें.” TSA ने यह भी बताया कि अगर आप पालतू जानवरों के साथ यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए नियम मौजूद हैं. आप पालतू कछुए को भी आसानी से ले जा सकते हैं, लेकिन उसे सुरक्षित तरीके से कैरी करना जरूरी है.

जानवरों को अजीब जगहों पर छिपाना बंद करने की अपील Turtles in Bra

TSA की वेबसाइट के मुताबिक, यात्री अपने पालतू जानवरों को साथ ले जा सकते हैं, लेकिन उन्हें उनके कैरियर से निकालकर जांच करानी होती है. TSA ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हमने कैरी कहा था, ‘कपड़ों के अंदर छिपाना’ नहीं.” यात्रियों को एयरलाइन के पालतू जानवरों से जुड़े नियमों की भी जानकारी रखनी चाहिए. TSA ने बताया कि जीवित बचे कछुए को फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ को सौंप दिया गया है.

क्या यह पहली बार हुआ है?

यह कोई पहली घटना नहीं है. इसी साल मार्च में न्यूर्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री ने अपनी पैंट में एक कछुआ छिपाकर लाने की कोशिश की थी. सौभाग्य से उस कछुए को कोई नुकसान नहीं हुआ. 2024 में एक आदमी को सांपों का बैग लेकर विमान में चढ़ने से रोक दिया गया था. वहीं 2023 में मियामी एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने एक बैग से अमेजन तोते के अंडे और जिंदा पक्षियों को जब्त किया था. बैग से चहचहाने की आवाजें सुनकर यह मामला पकड़ा गया.


एक महिला को अपनी फ्लाइट में दो जीव-जंतुओं की तस्करी करने की कोशिश करते हुए पकड़ने के बाद टीएसए एजेंट दंग रह गए। 22 जुलाई को, परिवहन सुरक्षा प्रशासन ने X पर हवाई अड्डे के सुरक्षा चौकी पर ली गई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में एक कूड़ेदान में दो जीवित कछुए दिखाई दे रहे हैं।”हम एक बार फिर आपसे गुहार लगा रहे हैं कि एयरपोर्ट सुरक्षा जांच से पहले अपने शरीर के अजीबोगरीब हिस्सों में जानवरों को छिपाना बंद करें,” उस अकाउंट ने पोस्ट किया। उन्होंने आगे कहा, “रिपोर्ट के अनुसार… ‘यात्री ने अपने स्तन क्षेत्र से दो कछुए निकाले।’

पहली तस्वीर में, एक कछुआ किसी तरह के मेडिकल टेप में लिपटा हुआ है। वहीं, दूसरा कछुआ प्लास्टिक रैप से ढका हुआ दिखाई देता है। दूसरी तस्वीर में, जानवर बंधनों से मुक्त हैं – एक कछुआ कूड़ेदान में रेंग रहा है जबकि दूसरा अपने खोल में ही है। एडवांस्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजी द्वारा महिला की छाती पर कुछ संदिग्ध दिखने की आशंका के बाद, “यात्री ने उस खतरनाक हिस्से से दो जीवित कछुए निकाले।” इस हैरान कर देने वाली घटना ने जहाँ सुरक्षा कर्मियों को चौंका दिया वहीँ पाठकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया की आज के डिजिटल युग में लोग कैसे कैसे जुगाड़ों का सहारा लेकर अपराध कर रहे हैं।