Unique Love Story : 12 साल छोटे लड़के की अजब प्रेम की गज़ब शादी

Unique Love Story पाकिस्तान की फातिमा ने अपने से 12 साल छोटे लड़के से शादी कर ली. एक इंटरव्यू में दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


Unique Love Story  ऐसे हुई आंखें चार

  • Unique Love Story आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि ‘मोहब्बत में सब कुछ जायज है.’ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की एक ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. ये प्रेम कहानी अनोखी इसलिए भी है, क्योंकि इसमें एक लड़की ने न सिर्फ खुद से 12 साल छोटे लड़के से मोहब्बत की, बल्कि ‘समाज क्या सोचेगा’ इस बात को दरकिनार कर लड़के से निकाह भी किया. दोनों ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की.

    Unique Love Story
    Unique Love Story
  • Unique Love Story  फातिमा और आदिल एक ही मोहल्ले में रहते थे. आदिल ने जब उन्हें प्रपोज किया, तो वे दंग रह गईं. फातिमा के मुताबिक, उन्हें यकीन नहीं हुआ कि कोई खुद से इतनी बड़ी उम्र की लड़की से भी मोहब्बत कर सकता है. फिर आदिल ने बताया कि कैसे और कब उसे फातिमा से पहली नजर वाला प्यार हुआ. आदिल ने बताया कि फातिमा ने एक बार उससे बाजार से कुछ सामान मंगवाया था. तभी वह फातिमा को दिल दे बैठा. इसके बाद हर दिन उनके घर में गुलाब का एक फूल फेंकने लगा. फिर एक दिन अपने प्यार का इजहार कर दिया.

    Unique Love Story  इस बात पर फिदा हुई फातिमा

    Unique Love Story
    Unique Love Story
  • Unique Love Story  अब दोनों को लगा कि शायद घरवाले इस रिश्ते को नहीं मानेंगे. फातिमा ने आदिल से कहा, आपको ही अपने पिता को इसके लिए राजी करना होगा. जिसके बाद आदिल ने अपने पिता को इमोशनल ब्लैकमेल कर इस अनोखे निकाह के लिए राजी कर लिया. फातिमा ने बताया, ‘आदिल कोई नशा नहीं करता और उनकी हर बात मानता है. मुझे उसकी यही अदा भा गई.’ फातिमा कहती हैं, ‘एक लड़की के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है कि उसका शौहर उसे खुद से भी ज्यादा प्यार करता है.’
  • Unique Love Story  आदिल के मुताबिक, उनके दोस्तों ने इस शादी का खूब मजाक उड़ाया. लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वे फातिमा से बेपनाह मोहब्बत करते हैं. इंटरव्यू के दौरान जब आदिल से पूछा गया कि वो फातिमा के लिए कौन सा गाना डेडिकेट करना चाहेगा, तो उसने 2011 में आई बॉलीवुड फिल्म मर्डर-2 का गाना ‘जिस राह पे है घर तेरा’ गाया. वहीं, फातिमा ने मस्ती मूवी का गाना ‘दिल दे दिया है, जान तुझे देंगे’ गुनगुनाया.

कपल का ठंड में आग लगा रहा डांस देखा नहीं तो पछतायेंगे Viral Video https://shininguttarakhandnews.com/couple-dancing-viral-reel-video/

 

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.