Special Story By : Ashish Tiwari
Uttarakhand police : उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन के तहत अध्यक्षा डॉक्टर अलकनंदा अशोक के निर्देशन व संयुक्त सचिव उपवा डॉक्टर गीतिका खंडूरी के नेतृत्व में उपवा के अंतर्गत लगातार पुलिस परिवारजनों के हित में कई बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं ।
Uttarakhand Police परिवारजनों के हित में कई बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं ।
इसी कड़ी में पुलिस मॉडर्न स्कूल देहरादून में पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों व अन्य पुलिस परिवार के बच्चों को 1- विवेक जी(एकेडमिक हेड मेडिकल),2- संजय जी(एकेडमी हेड फाउंडेशन), 3- आशुतोष जी (असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर), 4- खलीक जी(डिप्टी मैनेजर) आकाश इंस्टीट्यूट देहरादून द्वारा कैरियर का सही चुनाव कैसे करें विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। एक्सपर्ट ने बताया कि किस प्रकार से हमें लक्ष्य का चुनाव कर अभी से आगामी परीक्षाओं की तैयारी करनी है। साथ ही यह भी अवगत कराया कि कोई भी विषय कठिन नहीं होता है हमें जिस विषय में रुचि होती है वह हमारे लिए सरल होता है,अतः हमें अपनी रुचि के अनुसार विषय लेकर उसी फील्ड में आगे बढ़ना चाहिए।
बच्चों को बताया कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, अकाउंट आदि क्षेत्रों में जाने हेतु वह कौन-कौन सी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं व किन विषयों पर उन्हें अधिक फोकस करना होगा तथा बच्चों द्वारा भी उक्त कार्यशाला में काफी रुचि दिखाई गई तथा उत्सुकता से अपने कैरियर को लेकर प्रशिक्षकों से प्रश्न किए गए जिनका प्रशिक्षकों द्वारा निराकरण करते हुए बच्चों को उचित सलाह दी गई। कार्यक्रम में शर्मिला जोशी, भावना पंत, जगदीश चंद्र पंत (प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन), सुमन सिंह (प्रधानाचार्य पीएमएस) एवं उपवा के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
ये खबर भी काम की है ज़रूर पढ़ें – किसने कहा हरीश रावत नहीं हैं पहाड़ के नेता https://shininguttarakhandnews.com/harish-rawat-vs-puran-phartyal/

