Weight Loss Challenge For Marriage शादी की परम्पराओं के साथ-साथ दूल्हों की डिमांड भी बदलने लगी हैं। पहले दूल्हे राजदूत की डिमांड करते थे, अब वो लड़की से वजन घटाने की मांग कर रहे हैं। सुनने में यह अटपटा लगेगा, लेकिन ऐसी ही डिमांड गुजरात के एक दूल्हे ने बिहार की दुल्हन से की है। दुल्हन ने महज 70 दिन में 12 किलो वजन घटाया जिसके बाद सगाई हुई। अब उसके सामने शादी के लिए 25 किलो वेट लॉस का चैलेंज है। ऐसी कहानी सिर्फ एक लड़की की नहीं, सैकड़ों लड़कियों की हैं

Unwanted Demand Of Groom पटना के राजेंद्र नगर की रहने वाली 25 साल की रेखा (बदला नाम) की शादी गुजरात के एक बड़े बिजनेसमैन के घर में तय हुई। बात पक्की हुई, लेकिन लड़की को देखते ही लड़के वालों ने मोटापे का कारण बताकर रिश्ता नामंजूर कर दिया। लड़की की लंबाई 4.11 फिट है, लेकिन वजन 74 किलो था। लड़के की मां ने शादी से सीधा मना कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद लड़के की मां मानी तो यह शर्त रखी कि अगर वजन कम हो जाए तो शादी कर सकते हैं। लड़की ने हार नहीं मानी और इसे चैलेंज के रूप में लिया। लड़की डाइटीशियन के पास गई और डाइट चार्ट बनवाने के साथ-साथ वर्क आउट शुरू कर दिया।

Weight Loss Challenge For Marriage डाइटीशियन से जानिए वजन घटाने का राज
- Weight Loss Challenge For Marriage लड़की के डाइटीशियन ने बताया, ‘लड़की मेरे पास 4 महीने पहले आई थी। उम्र और लंबाई के हिसाब से उसका वजन काफी अधिक था। लड़की की वजन 47 से 48 किलो होना चाहिए था, जो 74 किलो पहुंच गया था।’ उनका कहना है कि इस लड़की में वजन घटाने के लिए जिद थी और इसी जिद से उसने खुद को बदल दिया। डाइटीशियन ने डाइट के साथ एक्सरसाइज का पूरा प्लान दिया, इस पर वह पूरी ईमानदारी से वर्क आउट करती रही। महज 70 दिन में ही उसने 12 किलो वजन घटा लिया और फिर लड़के वालों को इसकी जानकारी दी गई।

- Weight Loss Challenge For Marriageलड़के वालों को लड़की की यह जिद पसंद आई और 12 किलो वजन घटाने के बाद उसकी सगाई धूमधाम से की गई। डाइटिशन ने बताया कि अब लड़की की जिद है कि वह 25 किलो वजन कम करने के बाद ही शादी करेगी। अभी उसका वजन 61 किलो हो गया है।
Weight Loss Challenge For Marriage कोरोना के कारण काफी बढ़ गया था वजन

- Weight Loss Challenge For Marriage आपको यहाँ ये बात भी बता दें कि लड़की को कोविड हुआ था। इलाज के दौरान स्टेरॉयड और अन्य दवा के कारण उसका वजन काफी बढ़ गया था। एरोबिक और डांस के बाद भी उसका वजन कम नहीं हो रहा था। पूरी दिनचर्या बदली गई और डाइट से लेकर हर गतिविधि का पूरा रुटीन तय किया गया। सुबह सोकर उठने के बाद से रात में सोने तक का चार्ट बनाया गया जिस पर काम कर लड़की ने वजन घटाया है। फिलहाल डाइटिशन का कहना है कि लड़की की जिद ने उन्हें भी काफी प्रभावित किया और ऐसे केस में वह लड़की को नजीर के रूप में बताते हैं।
Weight Loss Challenge For Marriageआजकल ये ट्रेंड काफी बढ़ा है कि लड़के अपनी संभावित दुल्हन को स्लिम ट्रिम और खूबसूरत दिखने के लिए शादी से पहले ही कई तरह की शर्ते रख देते हैं या यूँ कहें कि डिमांड करते हैं। ये ख़ास डिमांड इस लिए भी होने लगी है क्योंकि जंक फ़ूड और मोबाइल वाली लेज़ी लाइफ स्टाइल ने लड़कियों को ख़ास कर वजन और मोटापे में घेर लिया है , जो उनके होने वाले मियाँ को बिलकुल पसंद नहीं होता है।
रोचक खबर – गजब की आशिकी https://shininguttarakhandnews.com/shanthidhama-school-22-sorry-news/

