
Wife Viral Video सोशल मीडिया पर करवा चौथ के कई वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं। उनमें से एक वीडियो ने तो गजब का तहलका मचा रखा है। जिसमें एक महिला को अजीबो-गरीब तरीके से करवा चौथ के व्रत को खोलते हुए देखा जा सकता है। ऐसा तरीका शायद ही आपने इससे पहले कभी देखा होगा। अब तक आपने देखा होगा कि करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं रात को चांद को निहारते हुए अर्घ्य देती हैं और चलनी से अपने पति को देखती हैं। लेकिन इस वीडियो में महिला अपने पति की छाती पर चढ़कर चांद को अर्घ्य दे रही है और अपने पति को चलनी से देख रही है। वीडियो में आप महिला को देख सकते हैं। जिसमें महिला ने अपना एक पैर अपने पति की छाती पर रखा है तो दूसरा उसकी टांगों पर।
ट्रेंड और रील्स का हिस्सा बन गए करवा चौथ Wife Viral Video
ऐसा ही एक वीडियो करवा चौथ 2025 से पहले इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया है। वजह है एक महिला का अनोखा अंदाज। वीडियो में लाल रंग के पारंपरिक जोड़े में सजी-धजी महिला अपने पति के साथ पूजा करती दिखाई देती है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन अचानक महिला का अंदाज ही बदल जाता है।
पति की छाती पर चढ़कर महिला ने देखा चांद Click Link Here – https://twitter.com/i/status/1841762715095670801
दरअसल जैसे ही चांद निकलता है, महिला छलनी उठाती है। आमतौर पर महिलाएं सीधे खड़े होकर या अपने पति के पास बैठकर चांद और पति को देखती हैं। मगर इस महिला ने कुछ अलग करने की ठानी। वह सीधे अपने पति की गर्दन पर पैर रखकर खड़ी हो जाती है। जी हां बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में। पति बेचारे नीचे जमीन पर खड़े हैं और ऊपर उनकी पत्नी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्टंट कर रही हैं। इसी पोज में वह पहले चांद को देखती है और फिर छलनी से अपने पति के दर्शन करती है।
लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़ नहीं करता है. कई बार लोग केवल मनोरंजन के लिए ऐसे वीडियो बनाते हैं.जिसको हमने साभार सोशल मीडिया से मात्र आपके मनोरंजन के लिए लिया है। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “रील्स के चक्कर में लोग धर्म और परंपरा को भी कॉमेडी बना देते हैं।” असल में आजकल सोशल मीडिया पर लाइक्स, शेयर और व्यूज पाना इतना बड़ा लक्ष्य बन गया है कि लोग किसी भी मौके को कंटेंट बना डालते हैं। चाहे त्योहार हो शादी हो या फिर कोई नॉर्मल दिन। बस कैमरा ऑन होता है और रील बन जाती है।