Woman Molested in OT अक्सर सर्जरी या ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स कई तरह की लापरवाही बरतते हुए देखें जाते है. कभी कोई डॉक्टर मरीज के पेट में कोई कपड़ा छोड़ देता है तो कभी किसी मरीज के पेट में कैंची रह जाती है. हालांकि इस बार ऑपरेशन के दौरान छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए है.एक महिला ने आरोप लगाए है कि उसके साथ सर्जरी के दौरान अस्पताल के स्टाफ ने छेड़छाड़ की. उसके निजी अंगों को जान बूझकर छूआ गया. बता दें कि यह मामला है. जहां एक महिला मरीज ने स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए है.
Woman Molested in OT प्रसिद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का Case

- Woman Molested in OT पीड़ित महिला कोलकाता के फूल बागान थाना क्षेत्र के एक एक प्रसिद्ध अस्पताल में 4 जनवरी को भर्ती हुई थी. उसे यहां पर पित्ताशय की थैली की सर्जरी के लिए अगले दिन यानी कि 5 जनवरी को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया. हालांकि इस दौरान महिला का अनुभव बेहद बुरा रहा. महिला ने मेडिकल स्टाफ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि, “मुझे सुबह करीब 8 बजे ओटी में शिफ्ट किया गया. इसके बाद करीब 9 बजे एनेस्थीसिया दिया गया. सर्जरी के बाद 11 से 12 बजे के बीच मैं होश में थी लेकिन एनेस्थीसिया के कारण हिलने-डुलने में असमर्थ थी. इस दौरान मैंने महसूस किया कि कोई मेरे निजी अंगों को छू रहा है”.
Woman Molested in OT - Woman Molested in OT पीड़ित महिला ने आगे कहा कि, “मेरी दाहिनी तरफ खड़ा कोई व्यक्ति मुझे बुरी तरह से छू रहा था. ये मेरे लिए असहनीय था. इसके बाद मैं धीरे-धीरे होश में आ रही थी. इस दौरान एहसास हुआ कि मुझे बहुत बुरी तरह से छुआ जा रहा है. मैं सब कुछ महसूस कर सकती थी लेकिन मैं उसे रोक नहीं पा रही थी क्योंकि उस वक्त भी एनेस्थीसिया का असर था. इसके बाद जब मैंने आंखें खोली तो अपने प्राइवेट पार्ट पर निशान देखा”.महिला ने आगे बताया कि, ”मुझे नहीं पता कि ऑपरेशन थियेटर के अंदर मेरे साथ क्या हुआ लेकिन मेरे सीने पर दाहिनी ओर छूने के निशान हैं जो साफ दिखाई दे रहे हैं”. महिला ने यह भी दावा किया कि मेरे साथ हुई घटना के दौरान आस-पास कोई महिला कर्मचारी मौजूद नहीं थी.
Woman Molested in OT - Woman Molested in OT पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को भी दी थी. जिसके बाद अधिकारियों ने माफी मांगी. वहीं पीड़िता ने कहा कि उसे इस मामले में न्याय चाहिए.लेकिन इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना इंसान की बीमार मानसिकता का एक उदाहरण है जिससे समाज को सावधान रहने की ज़रूरत है।
आपके पेशाब में करंट है , जो करेगा फोन चार्ज https://shininguttarakhandnews.com/electricity-from-urin/
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:сервисные центры по ремонту техники в мск
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:сервисные центры по ремонту техники в мск
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!