देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Youth with Dhami उत्तराखंड में नकल विरोधी सख्त कानून बनाकर देशभर के युवाओं के लिए एक नजीर पेश करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सुपरहिट शो उत्तराखंड के तमाम जिलों में जारी है। इन दिनों प्रदेश के युवा हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री धामी का अभिनंदन और नए नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर आभार जता रहे हैं।
Youth with Dhami भरोसा जीतने में कामयाब हुए धामी

- Youth with Dhami चंपावत का शानदार रोड शो हो या टिहरी में हजारों की संख्या में उमड़े युवाओं का जोश , यह सिलसिला हल्द्वानी में भी जारी रहा जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा में बड़ी संख्या में युवाओं ने मुख्यमंत्री और उत्तराखंड सरकार का आभार जताते हुए उन्हें युवाओं का असली हितेषी बताया है।

- आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों से उत्तराखंड में अलग-अलग विभागों की परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने विपक्ष को बड़ा मुद्दा दे दिया था जिसको अब सीएम धामी के मास्टर शॉट ने ध्वस्त कर दिया है।

- 2024 आम चुनाव से पहले राज्य में सरकार और मुख्यमंत्री धामी की ये ताबड़तोड़ पारी , शानदार फैसले और सख्त प्रशासनिक क्षमता ने बता दिया है कि अगर यही महुअल आगे भी कायम रहा तो विपक्ष के लिए राह मुश्किल हो जाएगी क्योंकि लोकप्रियता में अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों में मौजूदा सीएम धामी काफी आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं।
समूह ’ग’ परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त – मुख्यमंत्री https://shininguttarakhandnews.com/cm-in-haldwani/

