Champawat Results खत्म हुआ चम्पावत में मतदान , ईवीएम में कैद हो गयी मुख्यमंत्री की किस्मत का फरमान …. जी हाँ चंपावत विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है… शाम 5 बजे 61 फीसदी मतदान हुआ. चंपावत उपचुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ के बीच मुकाबला है. इस सीट पर सीएम का चुनाव जीतना बेहद जरूरी है… चंपावत में आज वोटिंग प्रतिशत ने दोनों ही बड़ी पार्टियों को असमंजस में डाल दिया है। इसे आप न तो एक तरफा बंपर वोटिंग कह सकते हैं और ना ही वोटरों की उदासीनता , ऐसे में वोट प्रतिशत के आंकड़े को दोनों ही पार्टियां अपने हिसाब से फायदेमंद बता रही है।
Champawat Results वोटिंग में 5 बजे तक 61% मतदान

- चंपावत उपचुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी के बीच मुकाबला है. वहीं, उपचुनाव में मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के मंदिर में पूजा की. धामी ने ईश्वर से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा… मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की बात करें तो हरीश रावत ने खुद मोर्चा संभाला और एक एक गली मोहल्ले में जाकर लोगों से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा था। लेकिन जिस तरह से आज वोटिंग संपन्न हुई है , उसने नतीजों को रहस्यमई बना दिया है। ऐसे हैं अब सब की नजर ईवीएम के खुलने पर है। जिसके बाद ही पता चलेगा कि क्या चंपावत में जनता ने भाजपा के कमल पर बटन दबाया है या हाथ के साथ वो चली गई है।

- सीएम धामी मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद चंपावत गए. बनबसा के मतदान केंद्रों पर सीएम ने मतदाताओं से मुलाकात की. इस दौरान सीएम को सामने देख युवा मतदाताओं ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई.

- हालांकि सीएम धामी ने मतदाताओं का हौसला बढ़ाया, लेकिन वो खुद वोट नहीं डाल सके. दरअसल सीएम धामी खटीमा में रहते हैं. खटीमा की मतदाता सूची में ही उनका नाम है. इसलिए सीएम धामी चंपावत में वोट नहीं डाल पाए.

- चंपावत विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस की प्रत्याशी हैं. वैसे चंपावत में कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

- बीजेपी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, समाजवादी पार्टी से मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी चुनाव लड़ रहे हैं. चंपावत विधानसभा सीट पर 96,213 मतदाता हैं. इनमें 50,171 पुरुष और 46,042 महिला मतदाता हैं…
पढ़िए खबर में – पांच सौ के नोट पर अलर्ट https://shininguttarakhandnews.com/rbi-17-points-guidelines/

