Bharat Taxi आ रही है भारत टैक्सी, मोदी सरकार की पहल

Bharat Taxi  केंद्र सरकार अब ओला और उबर की मनमानी और एकाधिकार को रोकने के लिए कमर कस रही है. केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और ई-गवर्नेंस प्रभाग की पहल पर देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है. इस नई सेवा का नाम भारत टैक्सी है. भारत टैक्सी का पायलट फेज नवंबर में दिल्ली में शुरू होगा, जिसमें 650 गाड़ियां और उनके मालिक-ड्राइवर होंगे. फिर दिसंबर में इसे पूरी तरह से रोलआउट किया जाएगा, जब यह सर्विस दूसरे बड़े शहरों में भी शुरू होगी.

केंद्र सरकार अब ओला और उबर की मनमानी और एकाधिकार को रोकने के लिए कमर कस रही है.केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और ई-गवर्नेंस प्रभाग की पहल पर देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है. इस नई सेवा का नाम भारत टैक्सी है.इस नई सेवा की खासियत यह है कि इस टैक्सी सेवा से होने वाली सारी कमाई ड्राइवरों को मिलेगी.वहीं, यात्रियों को भी सरकारी निगरानी में टैक्सी सेवा का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.


ओला और उबर जैसी ऐप-आधारित कैब सेवाओं के बारे में लोगों की कई शिकायतों के बावजूद, विकल्प न होने के कारण यात्री इन दोनों कंपनियों के नियंत्रण वाली गाड़ियाँ बुक करने को मजबूर हैं.ओला और उबर की कैब सेवाओं को लेकर कई शिकायतें हैं, जैसे अचानक किराया बढ़ना, बुकिंग रद्द होना और ड्राइवरों का दुर्व्यवहार.ड्राइवरों और वाहन मालिकों की यह भी शिकायत है कि ओला और उबर जैसी कंपनियाँ उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा कमीशन के रूप में ले रही हैं.केंद्र सरकार ने अब इन सभी समस्याओं को खत्म करने के लिए भारत टैक्सी के तौर पर एक नए विकल्प को पेश किया है.