Bhupendra Singh Death मनोरंजन जगत से सोमवार रात एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। महान गायक के निधन के बारे में उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। भूपिंदर सिंह को उनकी भारी आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज दी। सोमवार शाम गायक के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी मिताली ने कहा कि “वह कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।”
Bhupendra Singh Death बॉलीवुड में गहरा शोक

- Bhupendra Singh Death गायक ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। फिलहाल गायक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था सहित अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अधिक जानकारी के लिए इंतजार जारी है। भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए गाना जाता है। उन्होंने “मौसम”, “सत्ते पे सत्ता”, “अहिस्ता अहिस्ता”, “दूरियां”, “हकीकत” और कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी।
खबर में पढ़ें – करीना कपूर का नया अवतार https://shininguttarakhandnews.com/karina-kapoor-traffic-lights-news/

