देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –
Congress karnataka Hanuman दक्षिण के महत्वपूर्ण राज्य व भाजपा की दक्षिण यात्रा के गढ़ कर्नाटका में कांग्रेस की जबरदस्त जीत का जश्न उत्तर भारत के पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में धूम धाम से मनाया गया। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों के रुझान आज जैसे ही कांग्रेस के पक्ष में टीवी व सोशल मीडिया पर फ्लैश होने लगे उत्तराखंड के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लगने लगी
Congress karnataka Hanuman हनुमान मंदिर घंटाघर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

Congress karnataka Hanuman साढ़े बारह बजे जब यह तस्वीर साफ हो गयी कि कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल रहा है तो पूरा मुख्यालय कांग्रेस राहुल सोनिया प्रियंका व खड़गे की जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, सूर्यकांत धस्माना व अन्य नेताओं को अपने साथ नचाना शुरू किया व नारेबाजी करते हुए कांग्रेस मुख्यालय से जुलूस निकाला जो गांधीपार्क घंटाघर होते हुए घंटाघर के प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचा जहां प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के साथ सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया व तत्पश्चात बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Congress karnataka Hanuman कर्नाटका की जीत ऐतिहासिक – करण माहरा
Congress karnataka Hanuman इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को कर्नाटक चुनावों में पार्टी की बड़ी जीत की बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि यह जीत सत्य की जीत है और प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत हार है क्योंकि उन्होंने चुनावों को जिस तरह से साम्प्रदायिक बनाने की कोशिश की उसका करारा जवाब कर्नाटका की जनता ने उनको बुरी तरह से हरा कर दिया। श्री माहरा ने कहा कि कर्नाटका की जनता ने मोदी जी की नफरत की दुकान को बंद कर राहुल जी की मोहबत्त की दुकान का उद्धघाटन कर दिया है जो अब पूरे देश में दोहराया जाएगा।
- Congress karnataka Hanuman प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कर्नाटका की जीत साधारण जीत नहीं है क्योंकि जलते हुए मणिपुर और आतंकी हमलों से दहले कश्मीर को सुलगता छोड़ कर देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लगातार बारह दिनों तक कर्नाटका में नाटक करते रहे रैलियां व जन सभाएं करते रहे कर्नाटका की जनता को बजरंगबली का नाम ले कर लड़ाने की कोशिश करते रहे लेकिन कर्नाटका की प्रबुद्ध जनता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और बेरोजगारी गरीबी भ्रष्टाचार के कांग्रेस के द्वारा उठाये गए मुद्दों को तरजीह दी व कांग्रेस की सरकार का मार्ग प्रशस्त किया जो पूरे देश में भाजपाई भ्रष्टाचार व अन्याय के राज के अंत की शुरुआत है।

भ्रस्टाचार व बंटवारे की राजनीति के अंत की शुरुआत-सूर्यकांत धस्माना
- Congress karnataka Hanuman इस अवसर पर संगठन उपाध्यक्ष एमडी जोशी, संगठन महामंत्री विजय सारस्वत,मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महनागर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, महामंत्री नवीन जोशी,पीके अग्रवाल,राजीव महृषि,पिया थापा,अनुज दत्त शर्मा,शिव वर्मा,विकास नेगी,अवधेश , शुभम सैनी,संजय भारती,मनोश नागपाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता जश्न में शामिल हुए।
इंद्रेश हॉस्पिटल ने तड़पती अम्मा को बचाया , अनोखा मामला https://shininguttarakhandnews.com/indresh-cancer-success-hospital/
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:ремонт бытовой техники в мск
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!