Minister IT Raid एक बड़े मंत्री के घर रेड हुई है जिसके बारे में खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी से हड़कंप मच गया. किच्छा में इनकम टैक्स विभाग ने मंत्री राजेंद्र यादव के भाई विजय यादव के घर और फूड फैक्ट्री पर छापेमारी की. आज 7 सितंबर की सुबह 8 बजे से चल रही इस कार्रवाई में रुद्रपुर और हल्द्वानी के एक दर्जन के अधिक अधिकारियों की टीम जुटी हुई है, जो कई गाड़ियों से यादव के आवास तक पहुंची.

- दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा इतनी कड़ी है कि किसी व्यक्ति तो क्या सूचना तक के भी अंदर से बाहर या बाहर से अंदर जाने की अनुमति नहीं है.राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कद्दावर मंत्री राजेंद्र यादव के परिवार के लोग इस रेड से हैरान नज़र आ रहे हैं।
Minister IT Raid कांग्रेसी मंत्री का उत्तराखंड कनेक्शन

- Minister IT Raid विजय यादव के आवास और फैक्ट्री में दस्तावेजों को खंगालने के साथ ही परिजनों से संपत्ति का ब्यौरा आईटी की टीम जुटा रही है. अक्सर किच्छा आने वाले राजेंद्र यादव अपने इसी पैतृक घर में रुकते हैं और उनका किच्छा से पुराना व्यापारिक संबंध रहा है. राजस्थान के कोटपूतली से विधायक राजेंद्र यादव उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान नैनीताल-ऊधमसिंह नगर क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी भी रह चुके हैं. यूएसनगर ज़िले के किच्छा में उनके भाई विजय का परिवार रहता है और यहां व्यापारी की हैसियत से उनकी एक फूड फैक्ट्री या फ्लोर मिल बताई जाती है…
‘थप्पड़बाज’ चंचल मैडम की 1 शर्मनाक करतूत से रिश्ते शर्मसार https://shininguttarakhandnews.com/shameless-lady-police-delhi/

