Shameful Husband Demand हैरान करने वाली घटना यूपी से आयी है। यहाँ एक महिला को सिर्फ इसलिए ट्रिपल तलाक़ दे दिया है क्योंकि उसने अवैध रिश्ता बनाने से इंकार कर दिया था। मुरादाबाद की रहने वाली एक पीड़िता को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि ससुरालवाले उससे 10 लाख की मांग कर रहे थे और पति दूसरे व्यक्तियों से संबंध बनाने का दबाव उस पर बनाता था। इसके बाद बेंगलुरु से फोन पर उसके साथ अभद्रता की और तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति पीड़िता पर दूसरे व्यक्तियों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाता था।
Shameful Husband Demand निकाह के बाद से ही दहेज के लिए किया जा रहा परेशान

Shameful Husband Demand फोन पर पति ने दिया तीन तलाक
- Shameful Husband Demand पीड़िता ने बताया कि उसका पति लगातार यह दबाव बनाता था कि वह दूसरे व्यक्तियों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। इस घटना की जानकारी पीड़िता ने किसी तरह से अपने ससुरालवालों को दी। इसके बाद स्वजन बेंगलुरु पहुंचे और उसे साथ लेकर घर आए। इसी बीच महिला को 31 अगस्त 2022 की रात उसके पति ने फोन किया। गाली-गलौज के बाद जब महिला ने फोन काट दिया तो पति ने दोबारा काल कर उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस ने शिकायत की।

- Shameful Husband Demand यह पूरी घटना यूपी के मुरादाबाद जनपद से सामने आई है। यहां महिला ने शिकायत की, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पति, सास औऱ ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। महिला का आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक दिया। पीड़िता ने बताया कि 22 नवंबर 2019 को बेंगलुरु निवासी आटो पार्ट्स व्यापारी के साथ उसका निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास और ननद दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। 10 लाख रुपए की मांग उससे लगातार की जा रही थी।
‘थप्पड़बाज’ चंचल मैडम की 1 शर्मनाक करतूत से रिश्ते शर्मसार https://shininguttarakhandnews.com/shameless-lady-police-delhi/