Badrinath Temple आज औरत बनेगे बद्रीनाथ के पुजारी !

Badrinath Temple उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधामों में शामिल बद्रीनाथ धाम के कपाट अब शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। इसके साथ ही साल 2026 की चार धाम यात्रा का भी समापन हो जाएगा। मंदिर के कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया के तहत धाम में पांच दिवसीय पंच पूजा हो चुकी है। परंपरा के अनुसार आज 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान के साथ भगवान बद्री विशाल के मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद सर्दियों में श्रद्धालु भगवान के दर्शन ज्योतिर्मठ में कर सकेंगे। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी कपाट बंद होने की प्रक्रिया और शीतकालीन दर्शन की परंपरा को लेकर जानकारी दी है।

शीतकाल में ज्योतिर्मठ में होंगे भगवान के दर्शन Badrinath Temple

रात्रि 9 बजकर 37 मिनट धाम के कपाट बंद होगे

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, उद्धव जी श्रीकृष्ण के प्रिय मित्र होने के साथ ही आयु में उनसे बड़े भी हैं. इस नाते वे माता लक्ष्मी के जेठ लगते हैं. पारंपरिक मर्यादा का पालन करते हुए बहू अपने जेठ के सामने नहीं आती है, यही वजह है कि उद्धव जी के गर्भगृह से बाहर प्रस्थान करने के बाद ही माता लक्ष्मी को मंदिर के भीतर स्थान दिया जाता है. इसके साथ ही, किसी पराये पुरुष का स्पर्श माता लक्ष्मी की मूर्ति को ना हो, इस भाव के साथ मुख्य पुजारी एक सखी (महिला) का वेश धारण कर माता के विग्रह को गर्भगृह में ले जाते हैं. अतीत से चली आ रही इस अनूठी रस्म को आज भी निभाया जाता है.

क्यों बंद हो जाते हैं बद्रीनाथ के कपाट?

दरअसल, चारों धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं। इस कारण ये क्षेत्र सर्दियों में भारी बर्फबारी और भीषण ठंड की चपेट में रहते हैं। यही कारण है कि हर साल अक्टूबर-नवंबर महीने में चार धामों के कपाटों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है। चारों धाम के कपाट अगले साल अप्रैल-मई महीने में दोबारा खोल दिए जाते हैं। चार धाम की यात्रा करीब 6 महीने तक चलती है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

शंकराचार्य द्वारा मूर्ति का पुनरुद्धार

हर साल बद्रीनाथ  मंदिर के कपाट भक्तों के लिए छह महीने के लिए बंद कर दिए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बद्रीनाथ को सृष्टि का आठवां बैकुंठ कहा जाता है, यहां  विष्णु जी 6 माह जागते हैं और 6 माह निद्रा अवस्था में रहते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, शंकराचार्य ने अलकनंदा नदी में शालिग्राम पत्थर से बनी भगवान बद्री नारायण की एक काली पत्थर की प्रतिमा खोजी थी। उन्होंने मूल रूप से इसे तप्त कुंड के गर्म झरनों के पास एक गुफा में स्थापित किया था। सोलहवीं शताब्दी में, गढ़वाल के राजा ने मूर्ति को मंदिर के वर्तमान स्थान पर स्थानांतरित कर दिया।