Purush Aayog : मर्द बच्चा पैदा करने और नोट कमाने की मशीन नहीं , 1 Positive World

Purush Aayog  ‘पुरुष सिर्फ स्पर्म डोनर, पैसे कमाने की मशीन, झूठे आरोप में फंसाने का खिलौना नहीं है बल्कि वह भी किसी का पिता, पति और भाई हैं। मैंने मर्दों के दुख को समझा और पुरुष आयोग बनाया।’ ये शब्द हैं दिल्ली में रहने वाली बरखा त्रेहन के। इलाहाबाद में पली-बढ़ी बरखा मीडिया के साथ  खास बातचीत में कहती हैं, ‘मैं बचपन से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली बच्ची रही। दिल्ली में शादी होने से पहले भी मैं स्कूल में पढ़ाती थी। मेरा एक्टिविज्म अब से नहीं बल्कि बचपन से ही शुरू हो गया था।

Purush Aayog  दोस्त की पीड़ा से निकला आइडिया

Purush Aayog
Purush Aayog
  • पुरुषों के लिए काम करने की मैंने तब सोची जब मेरा सबसे अजीज दोस्त झूठे रेप के केस के चक्कर में खुद की जान लेने जा रहा था। उसकी जिदंगी सिर्फ घुप अंधेरे में कमरे में सिमट गई थी। जब मुझे यह मालूम हुआ कि उसके ऊपर रेप का झूठा आरोप लगा तो मुझे लगा कि कोई लड़की रेप का आरोप क्यों लगाएगी, लेकिन मामले की तह में गई तो सच में मामला झूठा ही निकला। बस तभी से मैंने तय कर लिया अब पुरुषों के लिए ही काम करना है।

Purush Aayog  पुरुषों के लिए नहीं कोई आयोग

Purush Aayog
Purush Aayog

Purush Aayog  आज हिंदुस्तान में कीड़ों-मकोड़े, जानवरों, पेड़-पौधे सभी के लिए मंत्रालय है, लेकिन पुरुषों के लिए कोई मंत्रालय नहीं है। ऐसा लगता है कि पुरुष नाम का प्राणी इस देश में एग्जिस्ट ही नहीं करता। सरकारों के लिए पुुरष एक भूला हुआ जेंडर हो गया है। महिलाओं से ज्यादा सुसाइड पुरुष करते हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।
मैंने तमाम सरकारों से अपील की, लेकिन किसी ने मेरी बातों पर गौर नहीं किया। दोस्त को उबारते-उबारते मैं लोगों की नजर में आ गई और अब मेरे पास सताए़, रेप हुए और झूठे आरोपों में फंसे मर्दों की झड़ी लग गई।
Purush Aayog  चार साल पहले शुरू की पुरुषों पर बात

Purush Aayog  दोस्त की पीड़ा से निकला आइडिया
Purush Aayog  दोस्त की पीड़ा से निकला आइडिया
  • चार साल पहले मैंने पुरुष आयोग बनाया और तबसे ऐसे-ऐसे केस सामने आ चुके हैं कि उन्हें सुनकर मेरा कलेजा मुंह को आ जाता है। एक किस्सा जो मुझे याद आ रहा है उसमें सोनीपत के एक ही परिवार के तीन लोग जिसमें माता-पिता और बेटा शामिल हैं, ने कीटनाशक खाकर अपनी जान ले ली। उनकी बहू उन्हें इस कदर प्रताड़ित करती थी कि तीनों ने परेशान होकर मरने का रास्ता चुना। जब मैंने इस मामले में टांग अड़ाई तो बहू की गिरफ्तारी हुई।

    Purush Aayog  मिलती हैं रोज रेप की धमकियां – बरखा

    Purush Aayog  दोस्त की पीड़ा से निकला आइडिया
    Purush Aayog  दोस्त की पीड़ा से निकला आइडिया
  • Purush Aayog  इन सभी केसेज को सॉल्व करना इतना आसान नहीं था। मुझे कई बार रे और जान से मारने की धमकी मिली हैं। यहां तक कि मैं जिन नेताओं के सामने अपनी बात रखती और उनके साथ अपने फोटोज शेयर करती तो लोग मुझे कहते कि मैं इन नेताओं के साथ सो चुकी हूं। रोजमर्रा की धमकियों और ट्रोलिंग से मैं डरती नहीं हूं। बचपन से फाइटर रही हूं। मैं चेंजमेकर हूं। मेरी मांग है कि एक पुरुष कमीशन बनना चाहिए और सभी जेंडर के लिए समान कानून बनने चाहिए। हमें सिर्फ ‘मन की बात’ नहीं ‘मैन की बात’ करनी होगी।

Must Read This – हसीन काली ज़ुल्फ़ों के रोचक रहस्य https://shininguttarakhandnews.com/indian-black-hair-reason/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.