Snowfall in Uttarakhand : पहाड़ों में बर्फ ही बर्फ , तस्वीरों में देखिये 1 Amazing Fun

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट

Snowfall in Uttarakhand उत्तराखंड में ऊंची चोटियों और चारधाम समेत हेमकुंड साहिब, औली, हर्षिल, धनोल्टी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से बर्फ की चादर बिछ गयी है। इस हिमपात से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। प्रदेश में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई हैं।

Snowfall in Uttarakhand  वादियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर 

Snowfall in Uttarakhand
Snowfall in Uttarakhand
  • मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में कहीं कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य के चोटियों पर रुक-रुककर हिमपात हो रहा है। राजधानी देहरादून में शुक्रवार देर रात से हल्की बूंदाबांदी का क्रम शनिवार सुबह बारिश का दौर जारी है। चकराता, धनोल्टी के आसपास के इलाकों में सीजन का पहला हिमपात होने से पर्यटकों का जमावड़ा लगने की संभावना है।
वादियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर 
वादियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
  • Snowfall in Uttarakhand उत्तरकाशी में गंगोत्री, यमुनोत्री हर्षिल घाटी, सांकरी, जखोल, गंगाड, दयारा बुग्याल, आपदा प्रभावित जोशीमठ, नैनीताल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों की चोटियों में शनिवार को भी बर्फबारी हुई है। चमोली आसमान में बादल छाने से ठंड बढ़ गई है।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही। पौड़ी जिले के कोटद्वार सहित अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। शनिवार और रविवार को वीकेंड होने पर दिल्ली, हरियाणा सहित उत्तरप्रदेश के सैलानियों की आमद और बढ़ने के आसार हैं। 

वादियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर 
वादियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

 Snowfall in Uttarakhand बर्फ की सफेद चादर से पर्यटकों के खिले चेहरे

  •  Snowfall in Uttarakhand मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले कुछ दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम रहेगा। मैदानों में घना कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। इस दौरान शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज से अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Snowfall in Uttarakhand
Snowfall in Uttarakhand
  • इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा सकती है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने से शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मैदानों में तापमान में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Must see Viral Video of Girls Dance – https://shininguttarakhandnews.com/ghode-pe-sawar-song-laddakh-dance/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.