Uttarakhand Congress News : हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष और यशपाल आर्य बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष – सूत्र , 1st Information / No Confirmation

  1. स्पेशल रिपोर्ट – अनीता तिवारी
Uttarakhand Congress news उत्तर प्रदेश,  उत्तराखंड और पंजाब में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बद से बदतर होती हालत किसी से छिपी नहीं है। बीते दिनों कांग्रेस हाईकमान ने जिस तरह से पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को हटाकर एक नई शुरुआत की । उसका असर अब उत्तराखंड में भी दिखाई दे सकता है।

Uttarakhand Congress news अध्यक्ष बन सकते हैं हरीश रावत  

Uttarakhand Congress news उत्तराखंड कांग्रेस की बात करें तो यहां पर गुटबाजी और अलग-अलग गैंग ने हमेशा ही पार्टी को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाया है। एनडी तिवारी का जमाना रहा हो , इंदिरा हृदेश का दौर रहा हो,  हरीश रावत का मौजूदा उथल-पुथल भरा कार्यकाल हो , या गणेश गोदियाल से लेकर प्रीतम सिंह तक पार्टी का सियासी सफर रहा हो, यह अजीबोगरीब सच्चाई है कि इतने दिग्गज नेताओं के प्रदेश में होने के बावजूद पहाड़ पर कांग्रेस ने हमेशा सत्ता के लिए संघर्ष ही किया है। जानकार इसकी वजह बताते हैं  कि पार्टी का सत्ता पाना कम पार्टी में अपनी हनक और कार्यकर्ताओं पर अपनी पकड़ बनाना नेताओं का पहली प्रार्थमिकता रही है।

Uttarakhand Congress news यही वजह है कि 2017 विधानसभा चुनाव हो या 2022 का विधानसभा चुनाव ,  भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस के दिग्गजों के इस गुटबाजी और आपसी खींचतान का भरपूर फायदा उठाया और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाते हुए उत्तराखंड के मिथक को भी तोड़ दिया….
Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress news अब जबकि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार है और कांग्रेस बिना किसी सेनापति के विधानसभा का एक सत्र भी गुजार चुकी है। ऐसे में सबकी नजर दिल्ली हाईकमान पर लगी है कि कब प्रदेश को नया अध्यक्ष और सदन में नेता प्रतिपक्ष मिलेगा ? लेकिन इस देरी की वजह बताई जा रही है मंथन और नए प्रयोग…..कांग्रेस पार्टी अब अलग नया और सरप्राइजिंग चेहरा सामने लाना चाहती है ताकि पटरी से उतर चुकी पहाड़ की कांग्रेस में जान लौटाई जा सके और 2024 के आम चुनाव में 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर दी जा सके। अब ऐसे में दो सबसे कद्दावर नाम सुर्ख़यों में तैरने लगे हैं पहला है हरीश रावत का और दूसरा है यशपाल आर्य का
Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress news के अंदरखाने सूत्रों की माने तो पार्टी अध्यक्ष की कमान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को देकर पार्टी उन्हें सक्रिय राजनीति से अलग करते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दे सकती है। जिसके पीछे तर्क यह है कि उत्तराखंड में आज भी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हरीश रावत को माना जाता है  और उनके पीछे एक लंबा चौड़ा संगठन और सरकार में काम करने का अनुभव है । ऐसे में अगर हरीश रावत को प्रदेश अध्यक्ष की कमान पार्टी देती है तो यह इशारा भी साफ है अब भविष्य में उन्हें चुनाव लड़ने की बजाय पार्टी के युवा ब्रिगेड को चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी आ जायेगी ।
Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress

Uttarakhand Congress news हालांकि यह कयास है लेकिन जिस तरह से बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और तमाम भाजपा के विधायकों ने हरीश रावत से मुलाकात की। उसके बाद राजनीतिक फिजाओं में हरीश रावत का भाजपा प्रेम पर भी लोगों ने खूब चटखारे लेकर कानाफूसी की थी। जिससे दिग्गज हरदा भी थोड़ा असहज से महसूस कर रहे होंगे। ऐसे में अगर पहाड़ को हरदा जैसा प्रदेश अध्यक्ष मिलता है , तो संभव है कि युवा ब्रिगेड का 2024 और 2027 में रास्ता चुनाव लड़ने में आसान हो जाए ….

Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress news अब बात करते हैं नेता प्रतिपक्ष की,  तो इस कुर्सी के लिए भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में लौटने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हैवीवेट विधायक यशपाल आर्य का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दलित चेहरा होने के साथ-साथ बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य के पीछे लंबा चौड़ा अनुभव और राजनैतिक भविष्य सबसे बड़ी वजह हो सकती है। बाजपुर विधायक यशपाल आर्य को सदन के अंदर कैबिनेट मंत्री के तौर पर कार्य करने का लंबा चौड़ा अनुभव है। एक वक्ता के तौर पर नपे तुले अंदाज में बयान देना हो या पार्टी फोरम पर अपनी बात कहनी हो,  यशपाल आर्य को मौजूदा कांग्रेस लीडरशिप में गंभीर नेताओं की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यशपाल आर्य पार्टी के लिए एक लंबी पारी वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress news उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में इन दिनों ना कोई कप्तान है और ना प्रवक्ताओं की तेजतर्रार टीम ऐसे में अलग-अलग दिशा में भटक रहे कांग्रेसियों को एक दिशा में लाने का काम जहां अनुभवी हरदा कर सकते हैं वही धामी सरकार के कामकाज पर पैनी नजर रखते हुए योजनाओं के खामियों को गिराना जनहित के मुद्दों को उठाना और सदन में कांग्रेस पार्टी के मुद्दों को जोरदार तरीके से रखना यशपाल आर्य के हवाले किया जाएगा यह सिर्फ अनुमान है लेकिन एक कांग्रेसियों का गुड ऐसा भी है जो कहता है कि कांग्रेस उत्तराखंड में बहुत ज्यादा प्रयोग फिलहाल नहीं करने वाली और अगर बहुत कुछ नहीं बदला तो प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर छोटा सा कार्यकाल देने वाले पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को एक बार फिर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का अभय दान मिल सकता है वही नता प्रतिपक्ष के तौर पर
प्रीतम सिंह को अगर एक बार फिर मौका मिलता है तो बहुत ज्यादा आश्चर्य नहीं होगा
लेकिन राजनीति की समझ रखने वाले और कांग्रेस की पॉलिटिक्स को करीब से समझने वाले लोग कहते हैं कि हरीश रावत और यशपाल आर्य जैसे भारी भरकम चेहरों को नजरअंदाज करना पार्टी भी नहीं चाहेगी ऐसे में एक या 2 दिन में दिल्ली से नाम फाइनल हो जाएगा तो तस्वीर साफ हो जाएगी की नए अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के चयन में हरदा , यशपाल आर्य, प्रीतम और गोदियाल का कितना प्रभाव रहता है।
Uttarakhand Congress news सच्चाई तो ये भी है कि पार्टी ऐसे चेहरों को कमान सौंपना चाहती है, जो क्षेत्रीय-जातीय समीकरण में फिट बैठने के साथ नई लीडरशिप को भी उभारें। विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ प्रीतम और गणेश गोदियाल मुख्य चेहरा थे। तीनों में दो लोग चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी फिर भी दोनों को कमतर नहीं आंक रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके यशपाल आर्य के नाम पर भी पार्टी हाईकमान बड़ा फैसला ले सकती है।
पढ़िए हरीश रावत का भाजपा प्रेम – https://shininguttarakhandnews.com/harish-rawat-bjp/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.