Wake Up Prayer आज आपको आपकी खुशकिस्मती से जुडी महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं। अगर आप खुद के लिए शुभ और मंगलकामनाओं की ख्वाइश रखते हैं तो ये खबर पूरी पढ़िए जिसमें हम आपको बता रहे हैं कि सुबह आंख खोलते ही आपको क्या करना है जिसके बाद आपकी किस्मत संवर सकती है।
Wake Up Prayer सुबह उठते ही हथेली के दर्शन करना सबसे शुभ

- Wake Up Prayer शास्त्रों के अनुसार सुबह सूर्योदय से पहले जागने वाला व्यक्ति कभी असफलता का मुंह नहीं देखता। हिंदू पुराणों में संतुलित जीवन जीने की सलाह दी गई है लेकिन आज के बदलते दौर में दिन और रात एक समान हो गए हैं। जिससे आज की पीढ़ी के जीवन में भटकाव बन रहा है। शांति और प्रसन्नता चाहते हैं तो सुव्यवस्थित दिनचर्या तय करना अनिवार्य है। जिससे आपके जीवन के सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।

- Why do people see their hands after waking up:
Wake Up Prayer अपना दिन शुभ बनाने के लिए आमतौर पर लोग सुबह उठते ही अपने गुरु या इष्ट का चेहरा देखते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें वे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, उन्हें देखना पसंद करते हैं। धार्मिक और शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार सुबह उठते ही हथेली के दर्शन करना सबसे शुभ होता है। इसे कर दर्शन का संस्कार कहा जाता है यानि अपनी हथेलियों को देखना।

- Wake Up Prayer इससे सुखमय जीवन का आरंभ होता है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। जीवन में धन-धान्य, स्वास्थ्य और करियर से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं। शास्त्रों के अनुसार हाथ के अग्रभाग में लक्ष्मी, मध्य भाग में सरस्वती तथा मूल भाग में परमब्रह्म गोविंद का वास होता है। प्रात: दोनों हथेलियों को आपस में पुस्तक की तरह खोल कर जोड़ लें, फिर उन्हें देखते हुए इस मंत्र का जाप करें-
Wake Up Prayer ऊं कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले च गोविंद: प्रभाते कुरुदर्शनम्।।

- Wake Up Prayer वास्तु शास्त्र के अनुसार भी सुबह उठकर हथेलियों का दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। दिन की शुरुआत अच्छी करना चाहते हैं तो सुबह के समय आईना न देखें, ऐसा करने से रात भर की नकारात्मकता आप पर हावी होने लगती है। टॉयलेट का कमोड देखने से राहु का प्रभाव नेगेटिव वाइब्स को जन्म देता है। रात को झूठे बर्तन साफ करके रखें, सुबह-सवेरे इन्हें देखने से व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जंगली जानवरों, यहां तक की पालतू जानवरों तक को देखना अशुभ माना जाता है। अपनी या किसी अन्य की परछाई देखना भी अच्छा नहीं होता।
काम की खबर – जानिए कोल्ड ड्रिंक क्यों है ज़हर https://shininguttarakhandnews.com/cold-drinks-increase-cancer/

