Dhami on Budget सशक्त और शानदार बजट – मुख्यमंत्री

- इसमें जहां इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और पर्यटन को भी महत्व दिया गया है। इस बजट में युवाओं की भी विशेष चिंता की गई है। रोजगार और स्वरोजगार का परिवेश बनाने पर बल दिया गया है। 50 हजार पॉलीहाउस के लिए बजट में 200 करोड़ का प्रावधान किया है। एप्पल मिशन, कीवी मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं।

Dhami on Budget उत्तराखंड का संकल्प करेगा पूरा – मुख्यमंत्री
इस बजट का केन्द्रीय बिन्दु है, उत्तराखंड का विकास। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने को ध्येय में रखते हुए बजट का निर्माण किया गया है। केन्द्रीय बजट से प्रेरणा लेते हुए विभिन्न आयामों को इस बजट में समेटने का प्रयास किया गया है। विकास, सस्टेनेबल विकास, और समावेषी विकास इन शब्दों के इर्द-गिर्द विकास की यात्रा बतायी गयी है। विकास कैसे किया जाना है, विकास की दिशा क्या होगी ? इस पर भी यह बजट स्पष्ट हैं।

Dhami on Budget एक स्पष्ट सोच और गम्भीर चिन्तन बजट में मिलती है। हमारे छात्र, हमारी खिलाड़ी, हमारे युवा, हमारे किसान, हमारे काश्तकार, असंगठित व संगठित क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति, स्टार्ट अप, उद्योग कारोबारी और हम सब साथ मिलकर उत्तराखंड का विकास करेंगे।उत्तराखंड तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रुप में उभर रहा है। 77 हजार करोड़ से अधिक का बजट है। साथ ही 4309 करोड़ का सरप्लस बजट वित्तीय प्रबंधन की कुशलता को बताता है।

- Dhami on Budget सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को नए स्वरूप में खड़ा करना हमारा संकल्प है। बजट में हमने 1000 करोड़ का प्रावधान किया है। केन्द्र से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। एक बार फिर से शानदार बजट देने के लिए वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल जी को बहुत बधाई देता हूं।
उत्तराखंड में अब सड़कें सुधरेगा “ऐप” – सतपाल महाराज https://shininguttarakhandnews.com/satpal-maharaj-app-road/
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:ремонт крупногабаритной техники в москве
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:ремонт крупногабаритной техники в москве
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!